कादर खान की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। कादर खान इस वक्त कनाडा के अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। कादर खान की खराब तबीयत की खबर मिलते ही दुआओं का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड से लेकर आम लोग भी अपने इस कॉमेडियन की सलामती की दुआ कर रहे हैं। इस बीच कादर खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस रवीना टंडन ने सोशल मीडिया इमोशनल पोस्ट लिखा और सलामती की दुआ की।
गंभीर बीमारी ने कर दी कादर खान की ऐसी हालत, बिग बी के बाद रवीना टंडन हुईं इमोशनल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवीना टंडन ने ट्वीट किया- कादर जी, आप हमेशा दुआओं में रहेंगे। भगवान से प्रार्थना करती हूं कि आप जल्दी ठीक हो जाए। हम लोगों ने साथ में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। हमें यह सुनकर अच्छा लगेगा कि आप फिट हैं।' रवीना टंडन से पहले अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर कादर खान की तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट किया था।
Kader ji , you are in our thoughts and prayers..wishing you a speedy recovery.🙏🏻,we’ve done some amazing movies together, and would love to hear that you are fit and well.Godbless you sir . 🕉 pic.twitter.com/8PHUrcE8qG
T 3041 - KADER KHAN .. actor writer of immense talent .. lies ill in Hospital .. PRAYERS and DUAS for his well being and recovery .. saw him perform on stage, welcomed him and his prolific writing for my films .. great company, a Libran .. and many not know , taught Mathematics ! pic.twitter.com/yE9SSkcPUF
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 28, 2018
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक कादर खान की हालत अभी की क्रिटिकल है। सूत्रों की मानें तो कादर खान अपनी आंखों से लोगों से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। बाइपेप वेंटीलेटर को हटा लिया गया है और Valve Oxygen लगा दिया गया है। कादर खान को अभी भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कादर खान प्रोगेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर के शिकार है।
इस बीमारी की वजह से कादर खान का दिमाग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वहीं सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी जिसकी वजह से डॉक्टरों ने कादर खान को वेंटीलेटर पर रखा था। कादर खान के बेटे सरफराज के मुताबिक डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। कादर खान की बीते साल घुटनों की भी सर्जरी हुई थी जिसके बाद से लगातार उनकी सेहत में गिरावट हुई है। कादर खान आखिरी बार फिल्म 'दिमाग का दही' फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।