सूफी गानों के सरताज कैलाश खेर का आज जन्मदिन है। अपनी अलग आवाज और अंदाज से बॉलीवुड को कई गानों का तोहफा देने वाले कैलाश का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ है। उनके पिता कश्मीरी पंडित थे और लोक गीतों में भी रुचि रखते थे। कैलाश को भी संगीत जा जूनून बचपन से ही चढ़ गया था। कैलाश ने 4 साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था। उनका ये टैलेंट देख कर न ही सिर्फ उनके परिवार वाले बल्कि दोस्त-रिश्तेदार सभी मंत्रमुग्ध थे।
कैलाश खेर के जन्मदिन और ईशा गुप्ता की चौंकाने वाली पोस्ट सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा का जन्म 7 जुलाई 1963 को दिल्ली में हुआ था। राकेश के पिता नई दिल्ली स्थित एक होटल में कर्मचारी थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल से की। राकेश मेहरा का नाम आज भले ही बड़े डायरेक्टर्स में से एक है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो देश के लिए खेलों में मेडल जीतना चाहते थे।
पढ़ें: देश के लिए मेडल नहीं जीत पाया था ये डायरेक्टर, फिर अपनी फिल्मों से तोड़े कई रिकॉर्ड
फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस बार अपने रिश्ते के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। स्वरा पिछले 4 साल से राइटर हिमांशु शर्मा को डेट कर रही थीं। बीते दिनों खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इस ब्रेकअप को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब इसकी असली वजह सामने आ गई है।
पढ़ें: इस वजह से हुआ स्वरा भास्कर का ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप, 2 दिन बाद सामने आई असली वजह
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता की हाल ही में फिल्म 'वन डे: जस्टिस डिलिवर्ड' रिलीज हुई है। इसी खुशी में ईशा अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी करने गई थीं। ईशा का आरोप है कि होटल के मालिक रोहित विग ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। ईशा ने सोशल मीडिया पर पूरा किस्सा शेयर किया है।
पढ़ें: एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने होटल मालिक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, कहा- ऐसा लगा जैसे मेरा रेप किया गया हो
'बिग बॉस 13' शुरू होने के पहल से ही सुर्खियों में बना हुआ है। कभी कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर तो कभी सलमान खान की फीस को लेकर। कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि सलमान खान इस शे के लिए 400 करोड़ रुपए की फीस ले रहे हैं। लेकिन अब इस खबर पर अपडेट सामने आया है और सलमान की फीस को लेकर एक और कयास सामने आया है।
पढ़ें: 400 करोड़ रुपए की फीस निकली अफवाह, बिग बॉस 13 के लिए इतने करोड़ चार्ज करेंगे सलमान खान