तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप क्या लगाए ऐसा लग रहा है बॉलीवुड में मी टू कैंपेन शुरू हो गया है। एक के बाद एक कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। पहले विकास बहल पर यौन शोषण के आरोप लगे। माना जा रहा है फैंटम फिल्म्स बंद होने के पीछे यही वजह है, वहीं अब सिंगर कैलाश खेर और मॉडल जुल्फी सैयद पर भी यौन शोषण का मामला सामने आया है।
कैलाश खेर के खिलाफ दो पत्रकारों ने लगाए यौन शोषण के आरोप, बोलीं- 'वो बार-बार अपना हाथ हमारी...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश खेर और जुल्फी सैयद के खिलाफ फोटो जर्नलिस्ट नताशा हेमरजानी नेे ट्वीट कर यौन शोषण का आरोप लगाया। नताशा ने ट्वीट किया कि 'मेरा मी टू कैंपेन सिंगर कैलाश खेर और मॉडल जुल्फी सैयद के खिलाफ है। ये साल 2006 की बात है जब मैंने मुंबई, हिंदुस्तान टाइम्स में बतौर फोटो जर्नलिस्ट ज्वाइन किया था।'
(1)
My #MeToo has singer Kailesh Kher & model Zulfi Syed, from when I was a newly appointed young woman photographer at Hindustan Times in Bombay, 2006.
Tweeting this thread for all to draw strength & speak out
❤️@photowallah@shubhangisapien@TheRestlessQuil@AnooBhu@weeny
नताशा ने आगे लिखा कि 'मैं और मेरी एक महिला सहकर्मी को कैलाश खेर के घर एक इंटरव्यू के लिए भेजा गया, जिससे मैं उनकी फोटो ले सकूं। इंटरव्यू के दौरान कैलाश हमारे एकदम पास आकर बैठ गया। वह बार-बार हमारी जांघों पर हाथ रखनेे की कोशिश कर रहा था।'
नताशा ने बताया कि 'हम वहां इंटरव्यू खत्म करके जल्दी ही निकलकर भागे। मैंने अपनी सहकर्मी से इस बारे में बात की क्या हमें इस बारे में लिखना नहीं चाहिए कि किस तरह सेक्शुअल हैरासमेंट का सामना करना पड़ा लेकिन उसने मना कर दिया कि पेपर में ये बातें नहीं छपेंगी भले ही हम दोनों गवाही क्यों ना दें। मैं अपने कई दोस्तों और सहकर्मी को जानती हूं जो कैलाश खेर की इन हरकतों के बारे में जानते थे और जो सच्चाई पता चली उससे सिर चकरा जाता है।'
नताशा ने आगे लिखा, 'जुल्फी सैयद के साथ भी मुझे ऐसा ही कुछ सामना करना पड़ा। एक इवेंट को कवर करने के लिए कई फोटोग्राफर्स, पत्रकार, मॉडल और कुछ दूसरे लोगों को एक क्रूज शिप पर बुलाया गया। मैं अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ उस इवेंट को कवर करने के लिए पहुंची। इस दौरान जुल्फी और वहां मौजूद दूसरे मॉडल से हमारी बातचीत हुई। मैंने अपना फोन जुल्फी के कमरे में चार्ज के लिए लगा दिया था। डिनर और डांस खत्म करने के बाद मेरी सहकर्मी सोने के लिए चली गई। वहां पर मैं कुछ दूसरे मॉडल और जुल्फी के साथ थी।'