बीते दिनों बॉलीवुड से लगातार एक के बाद अच्छी खबरें आई हैं। इनमें से एक खबर थी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री काजल अग्रवाल की शादी की खबर। काजल ने हाल ही में बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी की है। तभी से ये दोनों काफी लाइम लाइट में आ गए हैं। इन दिनों दोनों अपने हनीमून पर गए हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
हनीमून पर रोमांटिक अंदाज में नजर आईं काजल अग्रवाल, पति संग साझा की प्यारी तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजल और गौतम शादी के करीब सात दिन बाद अपने हनीमून पर गए। दोनों ने हनीमून के लिए मालदीव्स को चुना। दोनों ही अपने हनीमून पीरियड को काफी एन्ज्वॉय कर रहे हैं। जिसकी तस्वीरें भी दोनों सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on
हाल ही में काजल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने हनीमून की कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज इनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। दोनों की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on
इन तस्वीरों में काजल समुद्र किनारे हैं और बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरों में काजल स्काई ब्लू क्रॉप टॉप और स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में अभिनेत्री समुद्र किनारे जहां योग पोज देती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में उनके पति गौतम किचलू उनका हाथ थामे नजर आ रहे हैं।
Partner in everything @kitchlug
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on
बता दें कि काजल और गौतम की शादी 30 अक्तूबर को मुंबई के ताज होटल से हुई थी। दोनों की शादी में केवल कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं। वहीं अब दोनों के हनीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
पढ़ें: तारा सुतारिया से फैन ने पूछा- 'हम शादी कब कर रहे हैं', अभिनेत्री ने इस जवाब से जीता सबका दिल