फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: कभी बैकग्राउंड डांसर थीं काजल अग्रवाल, आज हैं करोड़ों की मालकिन, लग्जरी गाड़ियों की करती हैं सवारी

Sat, 19 Jun 2021 08:13 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 19 Jun 2021 08:13 AM IST
विज्ञापन
Kajal Aggarwal Birthday Know about Career, Lifestyle and Net Worth of SINGHAM Actress
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

अपनी दमदार एक्टिंग और हॉटनेस से सभी को अपना दीवाना बनाने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल इस साल अपना 36 वां जन्मदिन मना रही हैं। काजल का जन्म 19 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड के अलावा काजल ने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। काजल 'सिंघम', 'स्पेशल 26' और 'दो लफ्जों की कहानी' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। हालांकि काजल बॉलीवुड में अपना जलवा नहीं बिखेर सकीं लेकिन वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में करोड़ो में फीस चार्ज करने वालीं काजल ने बीते दिनों बताया था कि अब वह अच्छे प्रोजक्ट अपने खाते में जोड़ने के लिए आधी फीस कर देंगी।



अपनी फिटनेस से लेकर अपनी लग्जरी लाइफ के लिए काजल हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। काजल एक साल में 14 करोड़ रुपये तक कमा लेती हैं। फिल्मी करियर शुरू करने से पहले, काजल ने कई विज्ञापनों में भी काम किया था। काजल अग्रवाल एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में सिलेब्रिटी क्रिकेट लीग का प्रतिनिधित्व भी करती हैं। आइए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके करियर, संपत्ति और वैवाहित जीवन के बारे में कुछ रोचक बातें ....

Kajal Aggarwal Birthday Know about Career, Lifestyle and Net Worth of SINGHAM Actress
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram

काजल ने सेंट एनी हाई स्कूल से पढ़ाई की। उसके बाद काजल ने केसी कॉलेज मुंबई से अपनी ग्रेजुएशन मास मीडिया स्ट्रीम में पूरी की। काजल ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। बताया जाता है कि वह फिल्म 'क्यूं हो गया ना' में बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आई थीं। काजल का कहना भी है कि वे हिंदी फिल्में तो करती ही रहेंगी लेकिन तमिल और तेलगु फिल्मों में काम करना कभी नहीं छोड़ेगी, क्योंकि यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई थी।

Kajal Aggarwal Birthday Know about Career, Lifestyle and Net Worth of SINGHAM Actress
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात काजल के लाइफस्टाइल की करें तो वह कई महंगी चीजों की मालकिन हैं। उनके पास कई लग्जरी कारें भी हैं। इनमें बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर, मिनी कूपर और ऑडी जैसी लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal Aggarwal Birthday Know about Career, Lifestyle and Net Worth of SINGHAM Actress
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram

काजल अग्रवाल के घर की बात करें, तो उनके पास एक नहीं बल्कि दो आलीशान घर हैं। जहां एक मुंबई में है तो वहीं दूसरा हैदराबाद में है और इन घरों में सुख-सुविधा का हर एक सामान मौजूद है। इन दोनों बंगलों की कीमत करोड़ों में है। संपत्ति की बात करें तो काजल लगभग 66 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।

विज्ञापन
Kajal Aggarwal Birthday Know about Career, Lifestyle and Net Worth of SINGHAM Actress
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram

काजल अग्रवाल ने उद्योगपति गौतम किचलू के साथ 30 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी। काजल अपने पति गौतम के साथ अक्सर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस के बीच काफी पसंद की जाती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल चिरंजीवी की आने वाले फिल्म 'आचार्या' में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी इसके अलावा वो नागार्जुन के साथ 'इंडियन 2' में भी नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed