अभिनेत्री काजल अग्रवाल के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल बुधवार को सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में काजल ने अपने मोम के पुतले का अनावरण किया। इस खास मौके पर काजल की बहन और माता-पिता भी मौजूद रहे। काजल अग्रवाल ने खुद सोशल मीडिया पर पुतले के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं।
सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में काजल अग्रवाल का पुतला, दिल जीत लेंगी तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इवेंट के खास मौके पर काजल काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। काजल ने पर्पल रंग का एक सूट पहना हुआ था। वहीं बात काजल के पुतले की करें तो, अभिनेत्री के वैक्स स्टेच्यू ने वन शोल्डर डिटेलिंग वाला सिक्वीन गाउन पहनाया गया है।
Deeply humbled and ecstatic to be honoured, standing amongst global icons. Feels like I'm seeing
myself through the eyes of an artist 😍 The resemblance is uncanny and the attention to detail is spectacular. pic.twitter.com/WmOz38QBpS
Deeply humbled and ecstatic to be honoured, standing amongst global icons. Feels like I'm seeing
— Kajal Aggarwal (@MsKajalAggarwal) February 5, 2020
myself through the eyes of an artist 😍 The resemblance is uncanny and the attention to detail is spectacular. pic.twitter.com/WmOz38QBpS
बात काजल के फिल्मी करियर की करें तो अभिनेत्री की अगली बॉलीवुड फिल्म मुंबई सागा है। फिल्म में काजल जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा साउथ में वो जल्दी ही कमल हासल के साथ फिल्म इंडियन 2 में नजर आएंगी। इंडियन 2 साल 2021 में रिलीज होगी।