अभिनेत्री काजल अग्रवाल शादी के बंधन में बंध गई हैं। अभिनेत्री ने बिजनेसमैन गौतम किचलू संग सात फेरे लिए। उन्होंने अपनी शादी को बहुत निजी रखा। काजल ने प्री वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। अब उन्होंने शादी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं।
काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू संग शाही अंदाज में की शादी, देखें HD क्वालिटी में पूरा वेडिंग एलबम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरों के जरिए काजल ने अपनी शादी की एक झलक दिखाई है। इनमें काजल बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी शादी की हर एक रस्म शाही अंदाज में हुई है।
काजल और गौतम की ये तस्वीरें एक ड्रीम वेडिंग की तरह है। दोनों की इन तस्वीरों को देखने के लिए प्रशंसक इंतजार कर रहे थे। आखिरकार काजल ने अपने प्रशंसकों की यह इच्छा भी पूरी कर दी है। दुल्हन के लिबास में काजल बिल्कुल रानी की तरह लग रही हैं।
लुक्स की बात करें तो काजल ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है, जिस पर गोल्डन और आसमानी रंग का एम्ब्रॉयडरी किया हुआ है। साथ ही उन्होंने हैवी वर्क किया हुआ गुलाबी रंग का दुपट्टा ले रखा है। काजल ने स्टोन वर्क का मैचिंग ज्वैलरी कैरी किया। उन्होंने अपने बालों को गोल्ड और स्टोन माथा पट्टी के साथ स्टाइल किया है।
गौतम किचलू के लुक की बात करें तो काजल से मैच करते हुए उन्होंने गुलाबी रंग का शेरवानी पहना। गुलाबी रंग की पगड़ी उनके लुक को पूरा कर रहा है। नई नवेली दुल्हन बनीं काजल बेहद खुश दिख रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on