फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fanaa: फिल्म 'फना' को पूरे हुए 17 साल, काजोल ने साझा कीं खूबसूरत यादें

Fri, 26 May 2023 01:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 26 May 2023 01:42 PM IST
विज्ञापन
Kajol Aamir Khan starrer Fanaa completes 17 years Actress writes note and Recalls memories of shoot
आमिर-काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2001 में आई 'कभी खुशी कभी गम' के बाद काजोल ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। उन्होंने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते यह फैसला किया था। कुछ वर्षों के ब्रेक के बाद एक्ट्रेस ने वर्ष 2006 में आई फिल्म 'फना' से फिर वापसी की। काजोल की इसी कमबैक फिल्म 'फना' को आज 17 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में काजोल के साथ आमिर खान लीड रोल में नजर आए। फिल्म की एनिवर्सरी के मौके पर एक्ट्रेस ने शूटिंग की कुछ यादें ताजा करते हुए एक नोट लिखा है।

Kajol Aamir Khan starrer Fanaa completes 17 years Actress writes note and Recalls memories of shoot
आमिर-काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने फिल्म की कुछ क्लिप शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने एक गाने की शूटिंग माइनस 27 डिग्री तापमान में की थी। शूटिंग के दौरान उन्होंने सिर्फ शिफॉन सलवार सूट पहना था। काजोल का कहना है कि एक्ट्रेस स्क्रीन पर अच्छा दिखने के लिए क्या-क्या करती हैं, इसके लिए फैंस को उन्हें सलाम कहना चाहिए।
Auhaam Review: ‘क्राइम पेट्रोल’ का बिग स्क्रीन संस्करण बनी ‘औहाम’, सिनेमाघरों तक दर्शकों को लाना बड़ी चुनौती

Kajol Aamir Khan starrer Fanaa completes 17 years Actress writes note and Recalls memories of shoot
आमिर-काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट के साथ काजोल ने लिखा है,  'मेरे कई कमबैक में से यह भी एक रहा, लेकिन जूनी हमेशा मेरे लिए खास रहेगी। आप सभी ने मेरी यादों को हमेशा प्यार किया है तो कुछ और यादें भी आपके साथ साझा करती हूं। पोलैंड में फिल्म की शूटिंग के पहले दिन माइनस 27 डिग्री तापमान था और मैंने बर्फीली झील में बेहद महीन शिफॉन की सलवार कमीज पहन रखी थी। बाहर ठंडी हवाएं चल रही थीं। वहीं, आमिर ने मोटी जैकेट पहनी हुई थी, जिसे उन्होंने सिर्फ शूटिंग के लिए लोकल मार्केट से खरीदा था। इसलिए उनके चेहरे पर वह नेचुरल कराह नहीं है, जो मेरे फ्रोजन फेस पर नजर आई।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol Aamir Khan starrer Fanaa completes 17 years Actress writes note and Recalls memories of shoot
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल ने आगे लिखा, 'सबसे बड़ी बात यह रही कि जब हम मुंबई वापस आए तो इस पूरे गाने को खारिज कर दिया गया और रिशूट किया गया! क्या हम सारी दुनिया की महिलाओं और अभिनेत्रियों को सलाम कर सकते हैं, जो स्क्रीन पर खूबसूरत दिखने के लिए इन सब चीजों से गुजरती हैं और क्या-क्या नहीं करती हैं!'
Kiara Sidharth: शादी के बाद शशांक खेतान की फिल्म में साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ-कियारा, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग!

विज्ञापन
Kajol Aamir Khan starrer Fanaa completes 17 years Actress writes note and Recalls memories of shoot
काजोल-आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में काजोल और आमिर खान के अलावा ऋषि कपूर और किरण खेर भी नजर आए। ऋषि कपूर और किरण खेर ने फिल्म में काजोल के पेरेंट्स की भूमिका अदा की। काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह 'सलाम वेंकी' में नजर आईं। इसमें भी उनकी जोड़ी आमिर खान के साथ जमी।
Pavitra-Eijaz: एजाज के शादी में परिवार वालों को शामिल करने वाले बयान पर पवित्रा खफा, बोलीं- समय नहीं है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed