फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ishaan Khatter: निकोल किडमैन के साथ हॉलीवुड डेब्यू के लिए उत्साहित हैं ईशान, सीरीज के बारे में साझा की जानकारी

Fri, 26 May 2023 12:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 26 May 2023 12:13 PM IST
विज्ञापन
Ishaan Khatter talks about his Hollywood debut with Nicole Kidman share details of series The Perfect Couple
ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साल 2018 में जान्हवी कपूर के साथ शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब वह हॉलीवुड में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने हॉलीवुड सीरीज 'द परफेक्ट कपल' साइन की है।

Ishaan Khatter talks about his Hollywood debut with Nicole Kidman share details of series The Perfect Couple
ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ईशान ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। ईशान ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह 'द परफेक्ट कपल' नाम की सीरीज की टीम में शामिल हो गए हैं। इसमें निकोल किडमैन, लिव श्राइबर और डकोटा फैनिंग प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। साथ ही एक इंटरव्यू के दौरान ईशान ने हॉलीवुड स्पेस में आने के बारे में भी उत्साह व्यक्त किया।

Ajmer Files:  ‘कश्मीर फाइल्स’ और ‘केरल स्टोरी’ के बाद अब 'अजमेर फाइल्स', वेब सीरीज नहीं अब बनेगी फिल्म


 
Ishaan Khatter talks about his Hollywood debut with Nicole Kidman share details of series The Perfect Couple
ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

'द परफेक्ट कपल' लेखक एलिन हिल्डरब्रांड के इसी नाम के उपन्यास का आधिकारिक रूपांतरण है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में ईशान ने कहा कि वह इस अवसर के लिए आभारी और उत्साहित हैं। अभिनेता ने कहा, "मैं इस अवसर के लिए आभारी हूं और मेरे रास्ते में जो भी अच्छा काम आता है, उसका पता लगाने के लिए उत्साहित हूं।''

Neeraj Pathak: 'वह एक वर्सटाइल एक्टर हैं', नीरज ने इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप को कास्ट करने की बताई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishaan Khatter talks about his Hollywood debut with Nicole Kidman share details of series The Perfect Couple
ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान ने खुलासा किया कि वह प्रक्रिया से गुजरे और सीरीज के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया। वह फिलहाल इस प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा कि उनकी भूमिका उन्हें एक अभिनेता के रूप में आगे बढ़ा रही है। वह हमेशा अपने किरदारों के माध्यम से खुद को खोजने की कोशिश करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि हॉलीवुड सेलेब्स के साथ काम करना उनके लिए अच्छी यात्रा जैसा है।

Bollywood Khans: एक छत के नीचे इकट्ठा हुए इंडस्ट्री के तीनों खान, सुबह तक चली पार्टी, ट्रिप की भी प्लानिंग!
 
विज्ञापन
Ishaan Khatter talks about his Hollywood debut with Nicole Kidman share details of series The Perfect Couple
ईशान खट्टर, निकोल किडमैन - फोटो : सोशल मीडिया

'द परफेक्ट' में ईशान के किरदार की बात की जाएं तो एक्टर सीरीज में दूल्हे के भाई के बेस्ट फ्रेंड के रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता बिली हॉवेल सीरीज में दूल्हे का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज में उनके अलावा डकोटा फैनिंग, मेघन फही और इसाबेल अदजानी भी नजर आएंगे। वहीं बात करें अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में ईशान को आखिरी बार 'फोन भूत' में कटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ देखा गया था। इसके बाद उनके पास पाइप लाइन में ''पिप्पा' है, जिसमें वह मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे।

Rajoshi Barua: आशीष की शादी से पहली पत्नी राजोशी को लगा झटका! क्रिप्टिक पोस्ट साझा कर बयां किया हाल-ए-दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed