फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhumi Pednekar: एक्ट्रेस के लिए तय नियम नहीं मानतीं भूमि? फिल्मों के चयन में इस बात का रखती हैं ख्याल

Fri, 26 May 2023 11:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 26 May 2023 11:32 AM IST
विज्ञापन
The Ladykiller actress Bhumi Pednekar talks about films choice says script is only thing that matters For me
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि पेडनेकर ने अपने अलग किरदारों और शानदार अभिनय के बूते इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्म 'दम लगा के हईशा' में एक ओवरवेट लड़की का रोल अदा कर इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार अदा किए। भूमि काफी अलग किस्म के रोल करती हैं। हाल ही में उन्होंने स्क्रिप्ट के चयन को लेकर बात की। 

The Ladykiller actress Bhumi Pednekar talks about films choice says script is only thing that matters For me
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि के मुताबिक जब उन्होंने दम लगा के हईशा की तो लोगों ने उन्हें कहा कि यह करियर खत्म करने वाला फैसला होगा, लेकिन भूमि ने वह रोल किया और लोगों का भरपूर प्यार उन्हें मिला। इसके अलावा भूमि पर्दे पर एक लेस्बियन लड़की के किरदार में भी नजर आ चुकी हैं। इस रोल के जरिए उन्होंने समलैंगिक समुदाय के प्रति संवेदनशीलता दिखाई। उनके हर किरदार का चयन अलग होता है, यही खूबी उन्हें सबसे अलग बनाती है।

The Ladykiller actress Bhumi Pednekar talks about films choice says script is only thing that matters For me
भूमि पेडनेकर - फोटो : insta

इस बारे में बात करते हुए भूमि ने कहा, 'मैं इस इंडस्ट्री में रहते हुए एक लीडिंग लेडी के लिए तय मानकों का पालन करने के चक्कर में नहीं पड़ूंगी। मुझे पता है कि मैं इस नियम से अलग चलूंगी। आखिर लोग मुझे मेरे काम के लिए ही तो याद रखेंगे। इसलिए, मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि मैं उन फिल्मों को सलेक्ट करूं, जिनसे कुछ नया कहने का मौका मिल रहा है।'
Neeraj Pathak: 'वह एक वर्सटाइल एक्टर हैं', नीरज ने इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप को कास्ट करने की बताई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
The Ladykiller actress Bhumi Pednekar talks about films choice says script is only thing that matters For me
भूमि पेडनेकर - फोटो : instagram/bhumipednekar

भूमि ने आगे कहा कि जब भी किसी फिल्म को चुनने की बात आती है तो मेरे लिए सिर्फ स्क्रिप्ट ही इकलौती वजह होती है, जो मायने रखती है। यह कंटेंट का जमाना है और स्टार्स तभी उभर सकते हैं जब वह बेस्ट स्क्रिप्ट पर काम करेंगे। मैंने स्किप्ट की क्वालिटी और अपने किरदारों के साथ कभी समझौता नहीं किया। यही चीज मेरे लिए जरूरी है, इसलिए आगे भी यही सिलसिला जारी रहेगा।'
Ajmer Files: ‘कश्मीर फाइल्स’ और ‘केरल स्टोरी’ के बाद अब 'अजमेर फाइल्स', वेब सीरीज नहीं अब बनेगी फिल्म

विज्ञापन
The Ladykiller actress Bhumi Pednekar talks about films choice says script is only thing that matters For me
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूमि ने आगे बताया कि वह कभी भी यह देखकर फिल्म के लिए हां नहीं बोलतीं कि इसकी स्टार कास्ट कौन है। एक्ट्रेस का कहना है, 'अगर आप मेरी डेब्यू फिल्म से लेकर अब तक की फिल्मोग्राफी देखेंगे तो पता चलेगा कि मेरी स्क्रिप्ट और किरदार बाकी सबसे अलग रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो भूमि जल्द ही फिल्म 'द लेडीकिलर' में अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
BB OTT 2: इंतजार हुआ खत्म! 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' को होस्ट करेंगे सलमान खान, नए प्रोमो में हुआ खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed