सब्सक्राइब करें

Kajol: काजोल ने नीसा को दी अपना रवैया सुधारने की सलाह, बेटी के जवाब ने उड़ाए अभिनेत्री के होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 10 Nov 2023 12:13 PM IST
विज्ञापन
Kajol asks daughter Nysa Devgan to check her attitude daughters answer shocked the Actress
नीसा देवगन-काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लंबे समय तक पर्दे से दूर रहने वाली काजोल ने 'द ट्रायल' से सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर वापसी की थी। अभिनेत्री के इस दमदार कमबैक की फैंस ने भी खूब सराहना की थी। अब हाल ही में, काजोल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बेटी नीसा देवगन के लिए एक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने बेटी को अपना रवैया सुधारने की सलाह दी है।

Trending Videos
Kajol asks daughter Nysa Devgan to check her attitude daughters answer shocked the Actress
काजोल, नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बुद्धि और चतुर वन-लाइनर्स के लिए पहचानी जाने वाली काजोल कभी-कभी अपने प्रशंसकों को अपनी कॉमेडी से हैरान कर देती हैं। अब हाल ही में, एक इंस्टाग्राम स्टोरी में काजोल ने अपनी बेटी नीसा देवगन के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया और उन्हें अपना व्यवहार सुधारने को कहा। हालांकि, बाद में अभिनेत्री ने नीसा के जवाब की प्रशंसा भी की है।

Kirti Kulhari: अपनी पहली इंटरनेशनल फिल्म को लेकर उत्साहित हैं कीर्ति कुल्हारी, बोलीं- नहीं हो रही घबराहट

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol asks daughter Nysa Devgan to check her attitude daughters answer shocked the Actress
काजोल, नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को अपना रवैया जांचने के लिए कहा और इसके बाद नीसा ने उनकी ओर देखा और कहा, 'रवैये के बारे में शिकायतों के लिए कृपया निर्माता से संपर्क करें।' इस पर काजोल ने बेटी की बात का जवाब देते हुए आगे कहा, 'बहुत अच्छा खेला, बहुत अच्छे! नजर रखनी पड़ेगी।

12th fail Film:12वीं फेल के असली हीरो मनोज कुमार शर्मा से मिले विक्रांत, पोस्ट साझा कर आईपीएस को दिया धन्यवाद

Kajol asks daughter Nysa Devgan to check her attitude daughters answer shocked the Actress
काजोल, नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले काजोल ने खाना बनाने को लेकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था "खाना पकाना हर किसी के बस की बात नहीं है। हममें से कुछ लोगों की किस्मत में रसोई संभालने वाले के साथ बातचीत करना ही लिखा है।" काजोल ने इससे पहले एक इंटरव्यू में भी खुलासा किया था कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता है।
 

Amitabh Bachchan: 'द आर्चीज' का ट्रेलर देख खुश हुए अमिताभ बच्चन, पहली फिल्म के लिए अगस्त्य नंदा को दिया प्यार


 
विज्ञापन
Kajol asks daughter Nysa Devgan to check her attitude daughters answer shocked the Actress
अजय देवगन, काजोल, नीसा देवगन - फोटो : Social Media

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल को हाल ही में लीगल ड्रामा सीरीज 'द ट्रायल' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक वकील की भूमिका निभाई थी। वह एंथोलॉजी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' के एक सेगमेंट में भी नजर थीं। अभिनेत्री अब अपनी अगली फिल्म 'दो पत्ती' में भी दिखाई देंगी, जो कृति सेनन का पहला प्रोडक्शन वेंचर है ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed