अभिनेता विक्रांत मैसी अपनी बेहद अलग विषयों पर आधारित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस समय अभिनेता अपनी हालिया रिलीज फिल्म '12वीं फेल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को दर्शकों से ही नहीं, बल्कि सेलेब्स से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब फिल्म की सफलता के बाद हाल ही में, विक्रांत मैसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर फिल्म के असल जीवन के नायक आईपीएस मनोज कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
12th fail Film:12वीं फेल के असली हीरो मनोज कुमार शर्मा से मिले विक्रांत, पोस्ट साझा कर आईपीएस को दिया धन्यवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रांत मैसी को '12वीं फेल' की सफलता के बाद के साथ अपने अभिनय करियर में एक अच्छा ब्रेक मिला है। अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर असल जीवन के नायक मनोज कुमार शर्मा आईपीएस को हार्दिक धन्यवाद दिया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या लिखा है।
विक्रांत मैसी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "सर, आप मेरे हीरो हैं। आप मेरे आदर्श हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप जैसे सरल और नेक इंसान का किरदार सिल्वर स्क्रीन पर निभाने का मौका मिला।"
The Marvels Review: अमर अकबर एंथनी की याद दिलाती मार्वल्स की नई फिल्म, नाच गाने व एक्शन के बीच कॉमेडी का तड़का
विक्रांत ने आगे लिखा, "न केवल मेरे लिए बल्कि इस देश में लाखों लोगों के लिए रोल मॉडल बनने और मुझे वास्तविक जीवन में अपना #Restart पल देने के लिए मैं हमेशा आपका ऋणी रहूंगा। मैं आपसे प्यार करता हूं। और हमेशा करता रहूंगा। आज सभी लोग आपकी कहानी से काफी इंस्पायर हो रहे हैं और मुझे लगता है कि यह फिल्म उन्हें एक नई हिम्मत देगा और वह अपनी जिंदगी में कुछ बेहतर कर पाएंगे।"
Ashutosh Rana: गुरु की सलाह से अभिनय की दुनिया में आए थे आशुतोष राणा, विलेन बन ऐसे कमाया नाम और पैसा
बता दें कि निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल 27 अक्तूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा मेधा शंकर, संजय बिश्नोई और हरीश खन्ना भी हैं। इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। विधु विनोद की '12वीं फेल' आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है।