5 अगस्त 1974 को जन्मी काजोल ने जब अपनी पहली फिल्म 'बेखुदी' साइन की तब वे 16 साल की थीं और स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ दिया। काजोल फिल्मी परिवार से हैं। उनके पिता शोमू मुखर्जी निर्माता-निर्देशक रहे हैं। शोमू के अन्य भाई भी फिल्मों से जुड़े रहे। उनकी मां तनुजा, मौसी नूतन, नानी शोभना समर्थ और परनानी रतन बाई प्रसिद्ध अभिनेत्री रही हैं।
काजोल, जेनेलिया का जन्मदिन और प्रियंका चोपड़ा हुईं ट्रोल सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर जेनेलिया देशमुख आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। जेनेलिया ने 15 साल की उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। बॉलीवुड में रितेश देशमुख और जेनेलिया की लवस्टोरी प्यार की मिसाल मानी जाती है। रितेश और जेनेलिया पहली बार 2002 में अपनी पहली फिल्म तुझे मेरी कसम की शूटिंग के लिए मिले थे। इनकी मुलाकात हैदराबाद के एयरपोर्ट पर हुई थी। रितेश को पहले ही बता दिया गया था कि उनकी हीरोइन उनका इंतजार कर रही होगी लेकिन जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो जेनिलिया का रवैया देख कर हैरान रह गए।
पढ़ें: 25 की उम्र में जेनेलिया बनी थीं मुख्यमंत्री की बहू, 10 साल डेट करने के बाद लिया था शादी का फैसला
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर विवादों फंस गई हैं। रविवार को देश के कई हिस्सों में वाल्मीकि समाज के लोगों ने सोनाक्षी के पुतले फूंके। लोगों का आरोप है कि एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में वाल्मीकि समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग किया। इस घटना के बाद सोनाक्षी ने माफी मांगी है।
पढ़ें: इस वजह से जगह जगह फूंके गए सोनाक्षी सिन्हा के पुतले, एक्ट्रेस बोलीं- मैं माफी मांगती हूं
ड्रामा क्वीन राखी सावंत किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों राखी की शादी की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थी। कहा जा रहा था कि राखी ने गुपचुप तरीके से मुंबई के जे डब्लू मैरियट में एक NRI से शादी कर ली है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने माना कि उन्होंने शादी रचा ली है। पहले राखी ने शादी की खबरों को फोटोशूट बताकर टाल दिया था। अब राखी ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया है।
पढ़ें: Whatsapp पर 15 दिन बात करते ही चुन लिया पति, बेहद चौकाने वाली है राखी सावंत की लव स्टोरी
दुनिया भर में अपने टैलेंट से नाम कमाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वह अपने पति के साथ स्पॉट की जाती हैं तो कभी उन्हें क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है। लेकिन बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा एक खास वजह से चर्चा में आई थीं। दरअसल प्रियंका अपने बर्थडे सेलीब्रेशन के दौरान अपने पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ सिगरेट पीती हुई नजर आई थीं। इसके बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। हाल ही में प्रियंका ने फिर कुछ ऐसा कर दिया कि वो यूजर्स के निशाने पर आ गईं।
पढ़ें: सिगरेट पीने के बाद अब प्रियंका ने किया 'एल्कोहल ब्रांड' का विज्ञापन, यूजर बोला- छोरी हाथ से निकल गई