बात अगर बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती की हो तो बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल को कैसे भूला जा सकता है। अभिनेत्री इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं, जिनकी दमदार एक्टिंग की दुनिया दीवानी है। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' की इस सिमरन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से की थी। अपनी अदाकारी के दमपर आज अभिनेत्री ने बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर लिया है। बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक काजोल अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। आज यानी पांच अगस्त को एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही हैं, तो आइए जानते हैं उनसे जुड़ी एक दिलचस्प कहानी।
{"_id":"64cdc3bcff751aa0ed066393","slug":"kajol-birthday-special-know-about-actress-career-and-personal-life-here-in-detail-2023-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kajol: काजोल के लिए परेशानी का सबब बनी उनकी हंसी, एक अभिनेता ने लगाई फटकार तो दूसरे ने कहा- चुप हो जाओ यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kajol: काजोल के लिए परेशानी का सबब बनी उनकी हंसी, एक अभिनेता ने लगाई फटकार तो दूसरे ने कहा- चुप हो जाओ यार
Sat, 05 Aug 2023 09:17 AM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Sat, 05 Aug 2023 09:17 AM IST
विज्ञापन
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो काजोल की हंसी काफी प्यारी है। उनकी इस हंसी के लाखों दीवाने हैं। मगर उनकी यह हंसी अक्सर उनके काम में बाधा बन जाती है। जी हां, भले ही फिल्मों में उनकी हंसी को देखकर दर्शकों के दिलों में कुछ-कुछ होता हो। मगर इसकी वजह से फिल्म के मेकर्स को उनके साथ काम करने में काफी दिक्कत होती है। एक्ट्रेस अपने चुलबुले स्वभाव और दमदार पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं। काजोल अक्सर खुलकर बोलती और खुलकर हंसती नजर आती हैं। मगर उनका यह बिंदास अंदाज फिल्म के मेकर्स और एक्टर्स को काफी परेशान कर देता है।
काजोल
- फोटो : social media
टीवी के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन में अभिनेत्री अपनी फिल्म सलाम के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने शो के होस्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जमकर मस्ती की थी। दोनों का यह अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस बीच बिग बी ने काजोल की फिल्म कभी खुशी कभी गम से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
काजोल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, एक ऑडियन्स में बैठे एक शख्स ने उनसे पूछा था कि कभी खुशी कभी गम में आप अमिताभ बच्चन से इतनी डरती क्यों हैं और क्या आप असल जिंदगी में भी इनसे इतना ही डरती हैं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा मैं इनसे बहुत डरती हूं। इसके तुरंत बाद बिग ने कहा था कि काजोल को झूठ बोलना काफी अच्छी तरह आता है। यह फिल्म में केवल डरने की एक्टिंग करती हैं, असल जिंदगी में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने शूटिंग के दौरान का किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि जब हम फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं थे तब इनकी जोर-जोर से बोलने और हंसने की आवाज आ रही थी, जबकि उस सीन में इनका एक भी डयलॉग नहीं था। हम सीरियस एक्टिंग कर रहे थे और यह जोर-जोर से हंस रही थीं।
विज्ञापन
काजोल-शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री की हंसी से केवल बिग बी ही नहीं, बल्कि काजोल के सबसे करीबी दोस्त शाहरुख खान भी परेशान हो चुके हैं। इंडस्ट्री की इस रोमांटिक जोड़ी ने कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले, करण-अर्जून जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दोनों एक साथ काफी अच्छा बॉन्ड भी शेयर करते हैं। मगर एक साक्षात्कार के दौरान एक्ट्रेस ने साझा कि कैसे करण-अर्जून में एक गाने की शूटिंग के दौरान उनकी हंसी से एक्टर परेशान हो गए थे।