सब्सक्राइब करें

Troll: काजोल ने होली पर दिया पानी बचाने का ज्ञान, भड़के यूजर्स बोले- तुम्हारे पति जिस गुटखा का प्रचार करते हैं उसकी सफाई में...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 19 Mar 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
Kajol brutally trolled for her message for save water on holi 2022
KAJOL - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में शुक्रवार को होली का त्योहार मनाया गया। इस बीच काजोल ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसकी वजह से वह यूजर्स के निशाने पर आ गईं। इस वीडियो में काजोल लोगों से होली पर पानी बचाने की अपील करती दिखीं। अपने पोस्ट किए वीडियो में काजोल कहती दिख रही हैं, सभी को होली की शुभकामनाएं, पानी बचाइए और सुरक्षित होली खेलिए। अपने इस वीडियो की वजह से काजोल बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

Trending Videos
Kajol brutally trolled for her message for save water on holi 2022
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने काजोल के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- काजोल जो होली पर पानी बचाने का ज्ञान दे रही हैं। पहले अपने पति को समझाएं जो कि 'गुटखा' का प्रचार करते हैं और लोग गुटखा खा कर फर्श पर और दीवार पर थूक देते हैं उसे साफ करने में बहुत पानी खर्च होता है। एक यूजर ने लिखा- इतना ही सेव वॉटर करना है तो आप हफ्ते में एक बार ही नहाया करो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol brutally trolled for her message for save water on holi 2022
देवी में काजोल - फोटो : फाइल

एक यूजर ने लिखा- काजोल जी अपना ज्ञान ना ही दें तो ज्यादा अच्छा है,बाकी त्योहार पर भी कुछ बोलें। आपके पति तो खुद लोगों की जुबान केसरी कर रहे हैं। सिर्फ होली ही मिलती हे क्या बॉलीवुड वालो को? वहीं एक यूजर ने लिखा- इस बार होली पर "सेव वाटर" के ज्ञान का बीड़ा काजोल ने उठाया है। अजय देवगन की लग गई।
 

Kajol brutally trolled for her message for save water on holi 2022
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ यूजर्न ने तो काजोल के फिल्मों वाले सीन वायरल करने शुरू कर दिए जिसमें जमकर पानी बर्बाद किया गया था। एक यूजर ने काजोल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- पैसा मिलने पर पानी को पानी की तरह बहा देने वाली काजोल होली पर सेव वाटर का ज्ञान दे रही हैं।
 

विज्ञापन
Kajol brutally trolled for her message for save water on holi 2022
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं एक यूजर ने लिखा- "माई नेम इज खान" फिल्म के एक सीन के लिए 24 लाख लीटर से ज्यादा पानी का इस्तेमाल किया था और होली के समय यही लोग पानी बचाओ का ज्ञान देने चले आते हैं। कितना पाखंड है यहां। एक यूजर ने लिखा- सिर्फ भारतीय रेल हर साल गुटखे के दाग साफ करने में 120 करोड़ खर्च कर देती है तो पूरे देश मे गुटखे की वजह से पानी और पैसों की कितनी बर्बादी हुई जरा सोचिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed