{"_id":"64ba9e5600769e06bd07c8a1","slug":"kajol-father-shomu-mukherjee-wanted-to-name-her-mercedes-but-got-a-look-from-wife-tanuja-did-not-approve-2023-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kajol: बेटी काजोल का नाम मर्सिडीज रखना चाहते थे पिता शोमू मुखर्जी, मां तनुजा ने नहीं होने दिया यह नामकरण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kajol: बेटी काजोल का नाम मर्सिडीज रखना चाहते थे पिता शोमू मुखर्जी, मां तनुजा ने नहीं होने दिया यह नामकरण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 21 Jul 2023 08:39 PM IST
सार
हालांकि, काजोल के ओटीटी डेब्यू से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने पिता शोमू मुखर्जी को लेकर खुलासा किया कि वह उनका नाम काजोल नहीं बल्कि कुछ और रखना चाहते थे।
विज्ञापन
1 of 5
काजोल और शोमू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
काजोल हालिया रिलीज वेब सीरीज 'द ट्रायल' में वकील की भूमिका में नजर आ रही हैं। काजोल की इस वेब सीरीज को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, काजोल के ओटीटी डेब्यू से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने पिता शोमू मुखर्जी को लेकर खुलासा किया कि वह उनका नाम काजोल नहीं बल्कि कुछ और रखना चाहते थे।
2 of 5
काजोल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
काजोल की यह वेब सीरीज सीबीएस के हिट शो 'द गुड वाइफ' पर आधारित है। कहानी नोयोनिका सेनगुप्ता (काजोल) की है, जिसका पति एक सेक्स स्कैंडल का आरोपी है और जेल में बंद है। वेब सीरीज ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है और फैंस इस सीरीज में काजोल के अभिनय की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
अभिनेत्री काजोल अपने नाम कई सफल और हिट फिल्मों के कारण फैंस के बीच एक लोकप्रिय नाम बन गई हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि अगर उनके पिता शोमू मुखर्जी की चलती तो उनका नाम काजोल नहीं बल्कि मर्सिडीज रखा जाता। इसका खुलासा काजोल ने अपने हालिया इंटरव्यू में किया और बताया कि उनके पिता इस नाम को लेकर काफी सीरियस भी थे।
हाल ही में, एक इंटरव्यू में काजोल ने एक लग्जरी कार के नाम पर इतने करीब आने के पीछे की कहानी का खुलासा किया। यह पूछे जाने पर कि क्या यह सच है कि शोमू अपनी बेटी का नाम मर्सिडीज रखना चाहते थे। काजोल ने कहा, 'हां, उन्होंने ऐसा किया था। उन्होंने बहुत कोशिश की लेकिन मेरी मां ने उन्हें यह मंजूरी नहीं दी और इस नाम को रखने से मना कर दिया।’
विज्ञापन
5 of 5
काजोल
- फोटो : social media
आपको बता दें कि बॉलीवुड हसीना काजोल इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसमें एक्ट्रेस अपनी शानदार एक्टिंग से लेकर नो-किसिंग पॉलिसी को ब्रेक करने पर लाइमलाइट में छा गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।