वीकेंड किसी भी फिल्म के लिए सुनहरा मौका होता है। वीकेंड में फिल्म के अच्छे कलेक्शन की उम्मीद होती है लेकिन वीक डेज में कलेक्शन की रफ्तार को आगे बढ़ाना काफी मुश्किल होता है। इस बार बॉक्स ऑफिस पर एक साथ चार फिल्में रिलीज हुईं लेकिन वीकेंड में थोड़ी बहुत रफ्तार पकड़़ने के बाद भी बजट निकालने से कोसों दूर हैं। यहां तक कि वीक डेज में इनके कलेक्शन में और गिरावट आई है। इन चारों फिल्मों का चौथे दिन का कलेक्शन आ गया है जो निराशाजनक है।
चौथे दिन ही काजोल का 'हेलीकॉप्टर' हुआ क्रैश, गोविंदा की कॉमेडी के साथ 'जलेबी-तुम्बाड' भी नहीं आई रास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला', 'तुम्बाड', 'जलेबी' और गोविंदा की 'फ्रायडे' फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल है। इन चारों फिल्मों ने थोड़ी सी वीकेंड में रफ्तार पकड़ी थी लेकिन वीक डेज में फिर से मुंह के बल गिरीं। यह चारों फिल्में छोटे बजट की थीं ऐसे में लागत निकालना इनके लिए कोई बड़ी बात नहीं थी। हालांकि ऐसा नहीं हो सका और यह फिल्में बजट निकालने से कोसों दूर हैं।
कलेक्शन की बात करें तो शुरुआत 'हेलीकॉप्टर ईला' ने पहले दिन 60 लाख का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन 1.10 करोड़ और तीसरे दिन 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं चौथे दिन करीब 90 लाख का अनुमान लगाया जा रहा है। यानी कि यह फिल्म अब तक कुल साढ़ें 3 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं 'तुम्बाड' फिल्म की बात करें तो 'हेलीकॉप्टर ईला' के बाद इस फिल्म का प्रदर्शन भी ठीक नहीं रहा। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'तुम्बाड' ने पहले दिन 65 लाख, दूसरे दिन 1.15 करोड़ और तीसरे दिन 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं चौथे दिन 1 करोड़ का कलेक्शन करने की उम्मीद है। यानी कि 'तुम्बाड' फिल्म अब तक कुल 4.25 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
'फ्रायडे' और 'जलेबी' फिल्म का पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'जलेबी' फिल्म ने पहले दिन 40 लाख ,दूसरे दिन 60 लाख और तीसरे दिन 65 लाख का कलेक्शन किया। वहीं चौथे दिन 30 लाख का कलेक्शन का अनुमान है। यानि कि यह फिल्म अब तक कुल 1.95 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसा ही हाल 'फ्रायडे' फिल्म का है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'फ्रायडे' फिल्म ने पहले दिन 25 लाख, दूसरे दिन 35 लाख और तीसरे दिन 50 लाख का कलेक्शन किया। वहीं चौथे दिन 20 लाख के कलेक्शन का अनुमान है। यानी कि यह फिल्म अब तक कुल 1.40 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई है। इन चारों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर लगता है कि बजट निकालना काफी मुश्किल है। अब इन फिल्मों के पास समय भी नहीं बचा है जिसकी वजह 18 अक्तूबर को एक साथ रिलीज हो रही दो फिल्में है। यह फिल्में 'नमस्ते इंग्लैंड' और 'बधाई हो' हैं।