फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख-काजोल की 'बाजीगर' के 26 साल पूरे, अभिनेत्री ने 'काली-काली आंखों' को ऐसे किया याद

Tue, 12 Nov 2019 05:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 12 Nov 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Kajol shared her video after complete shah rukh khan film Baazigar 26 years
Kajol, Baazigar - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्में इन दिनों भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचाई पाई हों, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार और ब्लॉकबास्टर फिल्में दी हैं। शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में उनकी फिल्म बाजीगर भी है। शाहरुख खान को इस फिल्म ने बॉलीवुड में बड़ी पहचान दी है। आज फिल्म बाजीगर ने 26 साल पूरे कर लिए हैं। 

Kajol shared her video after complete shah rukh khan film Baazigar 26 years
Baazigar - फोटो : social media

फिल्म बाजीगर 12 नवंबर साल 1993 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री काजोल और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म बाजीगर शिल्पा शेट्टी के करियर की पहली फिल्म थी, तो वहीं काजोल की ये दूसरी फिल्म थी। बाजीगर के 26 साल पूरे होने पर अभिनेत्री काजोल ने इस फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है जिसमें वह बाजीगर के सुपरहिट गाने ये काली काली आंखे पर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

Kajol shared her video after complete shah rukh khan film Baazigar 26 years
baazigar - फोटो : file photo

काजोल ने बाजीगर के इस गाने पर लिखा है- 'ऊप्स! अभी तक काली आंखें नहीं हैं...#26yearsofbaazigar।' उनकी इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा कई फिल्मी सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म बाजीगर का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। वहीं इस फिल्म शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कॉस्टयूम डिजाइनर थीं। बीते सितंबर को गौरी खान ने इस फिल्म से जुड़ी शाहरुख और काजोल की तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के कपड़े डिजाइन करने की बात कबूली। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Oops! still don’t have black eyes 👀 😋 #26YearsOfBaazigar

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol shared her video after complete shah rukh khan film Baazigar 26 years
Baazigar - फोटो : social media

पति शाहरुख खान की इस थ्रोबैक तस्वीर को साझा करते हुए गौरी खान ने बेहद खास ट्वीट भी लिखा है। गौरी खान ने अपने ट्वीट में लिखा- 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि 90 के दशक की जींस, टी-शर्ट, बुलेट बेल्ट और रेड शर्ट को मैंने डिजाइन किया है। हाथों से पेंट की गई पैंट मेरी सबसे पसंदीदा है।' बता दें कि शाहरुख और काजोल की ये तस्वीर फिल्म बाजीगर के ये काली काली आंखें की थी। किंग खान की इस थ्रोबैक तस्वीर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट किये थे। 
 

पढ़ें: इन 10 फिल्मों ने शाहरुख को बनाया बॉक्स ऑफिस का बादशाह, हर रोल ने जिताया फिल्मफेयर अवार्ड
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed