फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanishaa Mukerji: पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर बेहोश हो जाती थीं तनीषा, अभिनेत्री ने बताई इसकी वजह

Thu, 18 Apr 2024 05:20 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 18 Apr 2024 05:20 PM IST
सार

तनीषा मुखर्जी ने हाल ही में एक बातचीत में अपनी पहली फिल्म के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें एक घटना में चोट लगने की वजह से उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
Kajol Sister Tanishaa Mukerji Reveals During Debut film Sssshhh Shooting Suffered a Brain Injury Know Details
तनीषा मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की बहन और अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री ने 2003 में फिल्म 'श्श्श्श' से अपना डेब्यू किया था। तनीषा ने उनकी पहली फिल्म के दौरान की एक घटना को साझा किया है। इस दौरान वह एक दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। तनीषा ने बताया कि इस फिल्म के दौरान वह एक पहाड़ से गिर गईं और उनके दिमाग में चोट आ गई थी। इसके बावजूद भी उन्होंने फिल्म की शूटिंग जारी रखी थी।

Kajol Sister Tanishaa Mukerji Reveals During Debut film Sssshhh Shooting Suffered a Brain Injury Know Details
तनीषा मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

तनीषा मुखर्जी ने हाल ही में एक बातचीत में अपनी पहली फिल्म के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें एक घटना में चोट लगने की वजह से उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। वह अक्सर सेट पर बेहोश भी हो जाती थीं। तनीषा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना तब घटी जब वह अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।  

Vicky Kaushal: कपिल के शो में भाई सनी के साथ शिरकत करने पहुंचेंगे विक्की कौशल, साझा करेंगे बचपन के किस्से

Kajol Sister Tanishaa Mukerji Reveals During Debut film Sssshhh Shooting Suffered a Brain Injury Know Details
तनीषा मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने बताया, 'मेरे दिमाग में चोट आ गई थी। मैं एक पहाड़ से गिर गई थी और मुझे गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद लगभग एक वर्ष तक मुझे नियमित ईईजी करानी पड़ी। क्योंकि यह जानना जरूरी था कि क्या मेरे मस्तिष्क की सूजन कम हो गई है। मुझे इससे ठीक होने में पूरा एक साल लग गया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol Sister Tanishaa Mukerji Reveals During Debut film Sssshhh Shooting Suffered a Brain Injury Know Details
तनीषा मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

तनीषा ने आगे कहा, 'मैं सचमुच में दो घंटे शूटिंग करती थी और तीन घंटे सोती थी। मैं दो घंटे तक शूटिंग करती थी और इस दौरान काफी बिजी होती थी। इसलिए मैं बेहोश हो जाती थी। मैं जगे नहीं रह सकती थी, क्योंकि मेरा दिमाग बहुत थक जाता था।' उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने काफी कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन वह निर्माताओं के समर्थन के लिए आभारी हैं। 

विज्ञापन
Kajol Sister Tanishaa Mukerji Reveals During Debut film Sssshhh Shooting Suffered a Brain Injury Know Details
तनीषा मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने कहा, 'दर्शकों को यह पता नहीं है इसलिए वे सिर्फ आपको जज कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी को इसके बारे में पता नहीं था। इसलिए वे सिर्फ आपको जज कर रहे हैं, क्योंकि वे यही करते हैं।' 

Transformers One: अंतरिक्ष में लॉन्च होगा 'ट्रांसफॉर्मर्स वन' का धमाकेदार ट्रेलर, लाइव-स्ट्रीम काउंटडाउन शुरू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed