काजोल और अजय देवगन 11 साल बाद एक साथ फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आने वाले हैं । फिल्म तानाजी में काजोल तानाजी की पत्नी सावित्री बाई का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है । काजोल और अजय दोनों ही इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आएंगे । हाल ही में काजोल ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक दर्दभरा किस्सा शेयर किया ।
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के वक्त प्रेग्नेंट थीं काजोल, दो बार हो गया था मिसकैरेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजोल ने अपने इस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया । इसमें उन्होंने बताया कि फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के दौरान उनका मिसकैरेज हो गया था। इंस्टाग्राम के पॉपुलर पेज ह्यूमन ऑन बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में काजोल ने कहा, 'हम 25 साल पहले हलचल के सेट पर मिले थे। मैं शूट के लिए तैयार थी और पूछ रही थी कि मेरा हीरो कौन है?किसी ने अजय की तरफ इशारा किया।'
'वह एक कॉर्नर में बैठे हुए थे। अजय से मिलने से 10 मिनट पहले मैं उनके बारे में बुराई कर रही थी। फिर हमने सेट पर बात करना शुरू की और हम अच्छे दोस्त बन गए। हम दोनों ही उस समय किसी और को डेट कर रहे थे । मैंने उस समय अपने बॉयफ्रेंड के बारे में अजय से शिकायत की। जल्द ही हमारा ब्रेअप हो गया। हम दोनों में से किसी ने एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया।'
A post shared by Humans of Bombay (@officialhumansofbombay) on
'लेकिन यह समझ आ रहा था कि हम साथ हैं। 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद हमने शादी करने का फैसला लिया । शादी के लिए अजय का परिवार तो तैयार हो गया लेकिन मेरे पिता ने मुझसे चार दिन तक बात नहीं की। वो चाहते थे कि मैं अपने करियर पर फोकस करूं, लेकिन मैंने शादी का फैसला कर लिया था । हमने मीडिया को शादी का गलत वेन्यू बताया ।'
'हम चाहते थे कि ये दिन सिर्फ हमारा रहे । इसलिए हमने घर पर ही शादी की थी । मैं एक लंबा हनीमून चाहती थी । इसलिए हम सिडनी, हवाई और लॉस एंजलेस गए । वहां अजय बीमार पड़ गए । उन्होंने मुझसे कहा कि अब घर चलते हैं । हमारा इजिप्ट जाने का भी प्लान था लेकिन हम वहां नहीं जा पाए । कुछ समय बाद हमने बच्चे प्लान किए ।'