फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: 'दादा जी क्यों इतनी टिका लेते हैं...?' देर रात बिग बी का अजीबो-गरीब पोस्ट देख भड़के यूजर्स

Sat, 13 Apr 2024 11:30 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 13 Apr 2024 11:30 AM IST
सार

बिग बी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर देर रात एक पोस्ट साझा किया है। उनके इस पोस्ट को देखकर फैंस को लग रहा है कि बिग बी काफी भड़के हुए हैं। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने आज शनिवार को देर रात एक बजकर 41 मिनट पर एक ट्वीट किया है। 

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Actor Amitabh Bachchan Shared strange Post In Midnight Social Media Users trolled Him
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे फैंस के साथ अपने पोस्ट ब्लॉग के जरिए जुड़े रहते हैं। वे पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अक्सर अपने दिल की बात साझा करते हैं। बिग बी ने एक बार फिर फैंस के साथ एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक ट्वीट साझा किया है। फैंस को वह इसमें काफी गुस्से में लग रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स इसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

Kalki 2898 AD Actor Amitabh Bachchan Shared strange Post In Midnight Social Media Users trolled Him
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर देर रात एक पोस्ट साझा किया है। उनके इस पोस्ट को देखकर फैंस को लग रहा है कि बिग बी काफी भड़के हुए हैं। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने आज शनिवार को देर रात एक बजकर 41 मिनट पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'अरे कह तो दिया नहीं बोल रहे हैं, तो बोल बोल के काहे बोल रहे हो।' उनके इस पोस्ट को देखकर जहां फैंस हैरान हैं, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर उन्हें आड़े हाथ ले रहे हैं।' 

Kalki 2898 AD Actor Amitabh Bachchan Shared strange Post In Midnight Social Media Users trolled Him
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

एक यूजर ने बिग के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'चुप ही रहो ईडी आ जाएगी पनामा पेपर पे...', वहीं एक अन्य ने लिखा, 'बिना रीढ़ की हड्डी वाला मनुष्य', एक यूजर ने लिखा, 'ई ससुरा कुछ भी बकता है', एक ने लिखा, '2014 के बाद से ये तो बोल ही नहीं रहे हैं', एक ने लिखा, 'बोलोगे, जल्द ही सरकार बदलेगी, फिर बोलोगे', वहीं एक यूजर ने मजाक बनाते हुए लिखा, 'दादा जी क्यों इतनी टिका लेते हैं...? जब हज़म नही होती है तो।'  


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Actor Amitabh Bachchan Shared strange Post In Midnight Social Media Users trolled Him
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बी के पोस्ट पर कमेंट कर यूजर्स इसे राजनीति से जोड़ रहे हैं। फैंस मोदी सरकार के समर्थन करने के चलते अमिताभ बच्चन को भी आड़े हाथ ले रहे हैं। बिग के पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

Shaitaan OTT Release Date: बांध लीजिए अपनी कुर्सी की पेटी, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होने वाली है 'शैतान'!

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Actor Amitabh Bachchan Shared strange Post In Midnight Social Media Users trolled Him
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी जल्द ही 'कल्कि 2898 AD' में दिखाई देंगे। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

Ram Charan: राम चरण के खाते में एक और सम्मान, चेन्नई का यह विश्वविद्यालय एक्टर को मानद उपाधि से करेगा सम्मानित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed