फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार मां बनीं कल्कि केकलां, शादी से पहले दिया बच्चे को जन्म

Sat, 08 Feb 2020 07:55 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 08 Feb 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
Kalki Koechlin blessed with a baby girl before marriage
kalki koechlin - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकलां मां बन गई हैं। उन्होंने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। कल्कि बीते काफी दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि कल्कि ने कल रात ही एक लड़की को जन्म दिया है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Congratulations #kalkikoechlin she had a baby girl last night ❤❤❤

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

Kalki Koechlin blessed with a baby girl before marriage
Kalki Koechlin and Guy Hershberg - फोटो : instagram

कल्कि पहली बार मां बनी हैं। वह लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं। दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कल्कि काफी उत्साहित थीं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि अभिनेत्री अपने बच्चे क जन्म बुजुर्गों की प्रथा के अनुसार प्राकृतिक ढंग से ही करने वाली हैं। इसके लिए वह किसी अस्पताल या दवाखाने से ऑपरेशन या कोई आसान सी विधि का सहारा नहीं लेंगी। अगर जरूरत पड़ेगी तो डॉक्टर की सलाह लेकर दवाई जरूर लेंगी। हालांकि उन्होंने इस बच्चे को जन्म कैसे दिया है इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है।

Kalki Koechlin blessed with a baby girl before marriage
Kalki Koechlin - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बीते दिनों कल्कि ने बताया था कि जब उन्होंने अपने परिवार को बताया कि वह शादी से पहले मां बनने वाली तो उनका क्या रिएक्शन था। कल्कि ने कहा था कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके और गाय हर्शबर्ग के परिवार वाले काफी अपरंपरागत हैं। उन्होंने कहा, 'शुक्र है हम दोनों के परिवार वाले काफी अपरंपरागत हैं। वह शादी और बाकि चीजों को लेकर काफी परंपरागत सोच नहीं रखते हैं। मेरी मां ने मुझसे कहा कि देखो, अगली बार जब तुम शादी करना तो पूरी तरह सुनिश्च हो जाना, ये तुम्हारी जिंदगी है।' कल्कि ने बताया था कि उनकी मां ने ऐसा इसलिए कहा 'क्योंकि मेरा एक बार पहले ही तलाक हो चुका है। इसलिए उन्हें शादी की ज्यादा जल्दी नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki Koechlin blessed with a baby girl before marriage
Kalki Koechlin and Anurag Kashyap - फोटो : social media

गौरतलब है कि कल्कि केकलां ने पहली शादी मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप से की थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका और फिर दोनों अलग हो गए।

दिल्ली में वोट देते ही तापसी पन्नू पर टूट पड़ा ट्रोलर, अभिनेत्री के एक जवाब से बोलती हुई बंद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed