दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए हुए मतदान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान फिल्म और टेलीविजन जगत की कई हस्तियां वोट डालने पहुंचीं। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने परिवार के साथ जाकर मतदान किया। लेकिन तापसी का दिल्ली में वोट डालना कुछ लोगों को रास नहीं आया इसलिए उन्होंने अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
दिल्ली में वोट देते ही तापसी पन्नू पर टूट पड़ा ट्रोलर, अभिनेत्री के एक जवाब से बोलती हुई बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी ने वोट डालने के बाद अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो ट्वीट की। इस तस्वीर में वो अपने माता-पिता और बहन नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा कि पन्नू परिवार ने वोट डाल दिया है। क्या आपने दिया? उनकी इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।
एक ट्रोलर ने उनका नाम मुंबई की मतदाता सूची में स्थानांतरित नहीं होने को लेकर आलोचना की। उसने लिखा, 'जो लोग मुंबई में रहते हैं वो हमारे बारे में क्यों निर्णय करेंगे, तापसी को मुंबई गए लंबा अरसा हो गया। उन्हें अपना वोट भी वहीं स्थानांतरित करा लेना चाहिए।'
Why are people who live in Mumbai deciding for us, it’s been quite a long time since @taapsee shifted to Mumbai. She should get her vote shifted too. https://t.co/3BYa3dsy0J
इस बात ट्वीट पर जवाब देते हुए तापसी ने कहा कि किसी को भी उनकी नागरिकता पर सवाल करने का अधिकार नहीं है क्योंकि वह उन लोगों से ज्यादा दिल्ली की हैं जो यहां केवल रहते हैं लेकिन कोई योगदान नहीं करते। अभिनेत्री ने ट्वीट किया, 'मैं दिल्ली में भी उतना ही रहती हूं। कृपया मेरी नागरिकता पर सवाल खड़े मत कीजिए, आप अपने बारे में और अपने योगदान के बारे में चिंता कीजिए।'
I am living in Delhi as much if not more than Mumbai. My income is taxed through Delhi and I am more of a Delhite than a lot of others who might just be living here but probably don’t contribute. Kindly don’t question my citizenship, worry about yours n your contribution to it.
एक और ट्वीट करते हुए तापसी ने लिखा, 'साथ ही आप दिल्ली से किसी लड़की को निकाल सकते हैं लेकिन इस लड़की को नहीं। और आप कौन होते हैं जो मुझे बताएं कि मुझे क्या करना चाहिए और क्या नहीं। मुझे लगता है कि मेरा जवाब आपको यह बताने के लिए पर्याप्त है कि मैं कितना दिल्ली की रहने वाली हूं।'
And also to add, you can take a girl out of Delhi but you can not take Delhi out of this girl. And YOU are no one to tell me what I SHOULD do and what I SHOULD NOT! I guess this response will be enough to tell u how much of a Delhiite I am.