{"_id":"64bfb62d1e0043b90800166d","slug":"kalki-koechlin-opened-up-about-facing-racial-discrimination-accused-of-taking-drugs-because-of-being-fair-2023-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kalki Koechlin: 'ड्रग्स लेने की वजह से है गोरी...,' इंडस्ट्री में नस्लवाद की शिकार हो चुकी हैं कल्कि कोचलिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kalki Koechlin: 'ड्रग्स लेने की वजह से है गोरी...,' इंडस्ट्री में नस्लवाद की शिकार हो चुकी हैं कल्कि कोचलिन
कल्कि कोचलिन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का समय बिताया है। हालांकि, कल्कि के लिए इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना इतना आसान नहीं था। हाल ही में कल्कि ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के दौरान सामने आई परेशानियों को साझा किया। साथ ही नस्लवाद की शिकार होने की बात कहकर हर किसी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस का यह खुलासा एक बार फिर हिंदी सिनेमा पर सवालिया निशानिया खड़ा करता है।
2 of 5
कल्कि कोचलिन
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री के काले राज खोलते हुए कल्कि कोचलिन ने कई बड़े खुलासे किए। एक्ट्रेस ने कहा कि सिर्फ गोरी दिखने के कारण उन्हें काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा। कल्कि के मुताबिक, गोरे रंग की वजह से लोग उन्हें काफी जज करते थे। इतना ही नहीं उनके साथ के लोगों ने तो यह तक मान लिया था कि उनकी त्वचा के रंग का कारण ड्रग्स है। एक्ट्रेस को लोग ड्रग्स एडिक्ट कहने लगे थे।
3 of 5
कल्कि कोचलिन
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, एक्ट्रेस ने यह कबूला कि जब वह तमिल में बात करती थीं, तब लोगों का उनके प्रति व्यवहार बदल जाता था। एक्ट्रेस के मुताबिक, तमिल बोलने पर लोग उन्हें अक्का यानी बहन कहकर बुलाने लगते थे। 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' और 'ये जवानी है दीवानी' फेम एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच के अनुभव का सामना करने के बारे में बात की। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि एक निर्माता ने उन्हें एक ऐसी भूमिका देने का वादा किया था, जो उन्हें वह ब्रेक देता जो वह चाहती थीं, और उन्हें रात के खाने पर मिलने के लिए कहा।
हालांकि, कल्कि ने यह कहते हुए प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया, 'यह मेरे लिए नहीं है।' कल्कि ने यह भी कहा कि ऐसे कई मौके आए जब उन्हें अपने लुक के लिए शर्मिंदा होना पड़ा। उन्हें अपने दांतों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा, क्योंकि लोगों ने कहा कि वे 'बहुत बड़े' दिखते थे।
कल्कि कोचलिन ने अपने शरीर के खिलाफ की गई टिप्पणियों का भी साहस के साथ खुलासा करते हुए बताया कि एक मेकअप आर्टिस्ट ने उन पर आईलाइनर लगाने से इनकार कर दिया था क्योंकि उनके चेहरे पर बहुत अधिक झुर्रियां थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, कल्कि कोचलिन 'मेड इन हेवन' के दूसरे सीजन के साथ स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।