{"_id":"5c949b9bbdec2214485591ca","slug":"kalki-koechlin-shared-her-worst-experience-after-divorce-with-anurag-kashyap","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तलाक के बाद के हालातों पर कल्कि ने उड़ेला दर्द, बोलीं-दूसरे से मिलतीं तो सब सोचने लगते-डेट पर है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तलाक के बाद के हालातों पर कल्कि ने उड़ेला दर्द, बोलीं-दूसरे से मिलतीं तो सब सोचने लगते-डेट पर है
Fri, 22 Mar 2019 02:59 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 22 Mar 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
kalki koechlin
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'देव डी', 'गली ब्वॉय' और 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री कल्कि केकलां इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के अच्छे और बुरी सभी अनुभवों को हुम्स ऑफ बॉम्बे के साथ साझा किया है। इस दौरान उन्होंने बचपन से लेकर अनुराग कश्यप के साथ अपने रिश्ते तक को लेकर भी बात की।
Kalki Koechlin
- फोटो : Instagram
कल्कि केकलां से साल 2009 में अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह अनुराग कश्यप के प्यार में पड़ी गईं। साल 2011 में इन दोनों ने शादी कर ली। वहीं आपसी तालमेल न होने की वजह दो साल बाद ही कल्कि केकलां और अनुराग कश्यप का तलाक हो गया। अब अभिनेत्री ने तलाक के दौरान के अनुभव को साझा किया है।
kalki koechlin and anurag kashyap
- फोटो : file photo
हुम्स ऑफ बॉम्बे की सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार तलाक के बाद उन्हें नेगेटिव पब्लिसिटी को सुनना मुश्किल हो गया था। कल्कि केकलां ने कहा- 'जब मेरे पूर्व पति और मैं अलग हो गए तो मैंने बहुत सारी अफवाहों का सामना किया। हर समय जब भी मैं किसी पुरुष से मिलती तो मीडिया में इस तरह की खबरें चलने लगती कि मैं किसी को डेट कर रही हूं। पत्रकार मुझे ये पूछने लगे थे कि तलाक के बाद मेरी जिंदगी कैसी चल रही है।'
View this post on Instagram
A post shared by Humans of Bombay (@officialhumansofbombay) on
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्कि कोचलिन
- फोटो : file photo
अभिनेत्री ने आगे कहा- 'इस तरह की अफवाहों और अपने करियर को बैलेंस करना मुश्किल हो गया था। इतना ही नहीं पड़ोसी मेरे माता-पिता तक को लेकर बात करने लगे थे, लेकिन मैंने इस सभी चीजों को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था।' कल्की केकलां ने अपने फिल्मी सफर पर बात करते हुए कहा- '2 साल की कोशिश के बाद देव डी पाना मेरे लिए सबसे मुश्किल रहा।'
विज्ञापन
कल्कि कोएचलिन
- फोटो : Twitter
आपको बता दें हाल ही में कल्कि केकलां जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा कल्कि केकलां को हाल ही में रिलीज हुई जोया अख्तर की ही वेब सीरीज मेड इन हेवन में भी देखा गया।