फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमाल आर खान ने राहुल गांधी की इस बात पर किया गर्व, पीएम मोदी पर ऐसे साधा निशाना!

Tue, 16 Apr 2019 07:34 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Tue, 16 Apr 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
kamaal R khan praises rahul gandhi in his tweet against pm modi
कमाल आर खान - फोटो : कमाल आर खान

बीती 11 अप्रैल से देश में 17वीं लोक सभा के लिए चुनाव की शुरुआत हो चुकी है। चुनाव सात चरणों में होने हैं और इधर मैदान में उतरे तमाम राजनीतिक दल जमकर प्रचार-प्रसार करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में लोक-लुभावन का दौर एक फिर से चल पड़ा है। पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक सभी नेता पार्टी के प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इधर पीएम मोदी पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के नाम पर वोट मांग कर घिरते हुए नजर आए थे, गठबंधन और राहुल गांधी ने उनपर निशाना साधा था।

kamaal R khan praises rahul gandhi in his tweet against pm modi
कमाल आर खान - फोटो : कमाल आर खान

वहीं, राहुल गांधी की बात पर फिल्म अभिनेता और निर्माता कमाल आर खान ने सहमति जताई और ट्वीट किया। इस पर पब्लिक रिएक्शन भी खूब आए। अभिनेता ने ट्वीट कर लिखा 'इस बात के लिए मैं राहुल गांधी की प्रशंसा करता हूं, 38 गोलियों से छलनी हुई दादी और टुकड़ों में कटे बाप का शव देखकर भी, हिम्मत ना हारने वाले राहुल ने, आजतक कभी दादी और पिता के नाम पर वोट नहीं मांगे!'



 

kamaal R khan praises rahul gandhi in his tweet against pm modi
kamal khan

इस ट्वीट से साफ माना जा रहा है कि उन्होंने कहीं ना कहीं पीएम मोदी को लेकर यह बात लिखी है। दरअसल, पीएम मोदी ने शहीदों के नाम पर वोट मांगा था। जब बात कमाल आर खान की होती है तो वह आए दिन अपने किसी ना किसी बयान से विवादों में बने रहते हैं। इस बार भी उन्होंने मौके का फायदा उठाकर सीधे पीएम मोदी पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kamaal R khan praises rahul gandhi in his tweet against pm modi
kamal rashid khan
इधर, केआरके के इस ट्वीट पर लोगों ने कमेंट्स करना भी शुरू कर दिये है। बता दें कि इससे पहले अभिनेता ने शाहरुख खान के पिछले पांच से फ्लॉप होने के कारण भी बताए थे। 


 
विज्ञापन
kamaal R khan praises rahul gandhi in his tweet against pm modi
SRK

कमाल आर खान का कहना था कि शाहरुख को लगता है कि उन्हें एक हिट फिल्म बनाने के लिए सबकुछ मालूम है, लेकिन ऐसा नहीं है। इधर अभिनेता के ट्वीट पर कई फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कमाल से सहमति जताई थी। एक यूजर ने कहा था कि शाहरुख के साथ हिट फिल्मों के डायरेक्टर भी फ्लॉप हो गए, जैसे कि फिल्म दिलवाले में रोहित शेट्टी और जब हैरी मेट सेजल फिल्म में इम्तियाज अली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed