सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vivek Vs Kapil: केआरके ने बताया कपिल शर्मा के शो में क्यों नहीं आए विवेक अग्निहोत्री, कहा- 25 लाख रुपये मांगे गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 11 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kamaal r khan shared video on vivek ranjan agnihotri Vs Kapil Sharma fight for film the Kashmir files
कपिल शर्मा, कमाल आर खान, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (केआरके) हर मुद्दे पर बोलते हैं। बीते दिनों उन्होंने इलेक्शन पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, अब वह फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और कपिल शर्मा के विवाद में कूद पड़े हैं। कमाल आर खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि विवेक रंजन कपिल शर्मा के शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने क्यों नहीं पहुंचे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने वीडियो में ये भी बताया है कि इस पूरे विवाद में कपिल शर्मा की कोई गलती नहीं है।

Trending Videos
Kamaal r khan shared video on vivek ranjan agnihotri Vs Kapil Sharma fight for film the Kashmir files
विवेक अग्निहोत्री और कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है विवाद?
कुछ समय पहले विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कपिल शर्मा के शो पर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्रमोट ना करने का आरोप लगाया था। निर्देशक के इस एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। कपिल शर्मा और उनका शो यूजर्स के निशाने पर आ गया। हर कोई इस शो के बायकॉट की बात करने लगा था। इतना नहीं, लोगों ने कपिल शर्मा को भी खरी-खोटी सुनाई थी। इस विवाद पर कपिल शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कभी एक तरफा स्टोरी पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamaal r khan shared video on vivek ranjan agnihotri Vs Kapil Sharma fight for film the Kashmir files
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने क्या कहा?
वहीं, अब इस विवाद पर केआरके ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सबसे पहले फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की बात की। इसके बाद उन्होंने इस विवाद पर कहा कि ये शो कपिल शर्मा का नहीं है। वह सिर्फ इस शो में एक्टिंग करते हैं और फिर अपने घर चले जाते हैं। इसी वजह से ये कपिल शर्मा के हाथ में नहीं है कि कौन इस शो में आएगा और कौन नहीं आएगा।

Kamaal r khan shared video on vivek ranjan agnihotri Vs Kapil Sharma fight for film the Kashmir files
केआरके

केआरके का दावा
इसके आगे केआरके ने वीडियो में दावा किया कि विवेक अग्निहोत्री की पीआर टीम ने सोनी टीवी से कपिल शर्मा के शो के लिए अप्रोच किया होगा। इस दौरान सोनी टीवी वालों ने विवेक अग्निहोत्री से 25 लाख रुपये मांग लिए होंगे। उनकी ये डिमांड सुनकर विवेक अग्निहोत्री ने कहा होगा कि इस फिल्म का बजट कम है। ऐसे में वह पैसे कहां से लाएंगे। फिल्म का प्रमोशन फ्री में होना चाहिए। इसी वजह से विवेक नाराज हो गए होंगे।

विज्ञापन
Kamaal r khan shared video on vivek ranjan agnihotri Vs Kapil Sharma fight for film the Kashmir files
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने अपनी इस वीडियो में ये दावा किया है कि सोनी टीवी वाले हर फिल्म के प्रमोशन के लिए 25 लाख रुपये चार्ज करते हैं। हालांकि, केआरके की इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो कोई नहीं जानता है। लेकिन उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed