हाल ही में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार का एलान किया गया। ऐसे में एक तरफ जहां पूरे बॉलीवुड सहित देश भर में उनके फैंस खुश हैं तो वहीं एक एक्टर ऐसा भी है जिसने अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए आमिर खान और सलमान खान पर निशाना साधा है।
सलमान-आमिर पर इस खान एक्टर ने साधा निशाना, कहा- 'अमिताभ-अनिल के बाद खुद का फैन हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान (केआरके) ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और करीबन हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। ऐसे में हाल ही में केआरके ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में केआरके ने अमिताभ बच्चन,अनिल कपूर, शाहरुख खान और संजय दत्त की तारीफ की है तो वहीं सलमान और आमिर पर निशाना साधा है।
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा- 'मैं सलमान खान और आमिर खान का कभी फैन नहीं रहा। मैं केवल अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, संजय दत्त, शाहरुख खान और फिर खुद का फैन हूं।' केआरके के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनकी पसंद की तारीफ कर रहे हैं।
I was never a fan of Salman khan and Aamir Khan! I was fan of @SrBachchan then @AnilKapoor and @duttsanjay and then @iamsrk! And then I myself became #TheBrandKRK!
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब केआरके ने किसी पर निधाना साधा हो। इससे पहले भी हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड्स में गली ब्वॉय की एंट्री और अनुष्का शर्मा पर केआरके ने तंज कसा था। केआरके ने 'फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन' में अनुष्का शर्मा को भारत की सबसे पावरफुल महिला बताए जाने पर निशाना साधा था। केआरके ने ट्वीट में लिखा था- 'अगर अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की अकेली सबसे शक्तिशाली महिला हैं जो फॉर्च्यून 2019 की लिस्ट में शामिल हैं तो फिर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति हूं।' वहीं गली ब्वॉय को भी उन्होंने कॉपीड फिल्म बताया था।
Anushka Sharma becomes the only Bollywood actress on Fortune India’s list of Most Powerful Women of 2019!🤪😭😁
If Anushka is most powerful woman in India, then I am the president of USA🇺🇸!🤪
गौरतलब है कि केआरके अपने ट्वीट्स के अलावा अपने बिग बॉस के विवादित सफर के लिए भी जाने जाते हैं। केआरके बिग बॉस में नजर आ चुके हैं और उस वक्त उनका सलमान खान से विवाद भी हुआ था। वहीं केआरके की फिल्म देशद्रोही भी भुलाए नहीं भुलाई जा सकती है।
पढें: जन्मदिन पर भावुक हुईं सपना चौधरी, कहा- 'जिस उम्र में बच्चे पढ़ाई करते हैं, तब मैं...'