फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर ऐसा क्या हुआ कि आमिर खान से मदद मांगने को मजबूर हुईं कमल हासन की पत्नी

Tue, 19 Dec 2017 02:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Tue, 19 Dec 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
kamal haasan ex wife sarika asks aamir khan to help her over property dispute issue
बॉलीवुड अभिनेता कमल हासन की पूर्व पत्नी सारिका आजकल काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी मदद के लिए पति कमल हासन को नहीं बल्कि बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिट' आमिर खान को याद किया है। 


पढ़ें- 'पैड मैन' के बाद मस्ती के मूड में दिखे अक्षय कुमार, बहुत कुछ बताती है ये वायरल तस्वीर
 
kamal haasan ex wife sarika asks aamir khan to help her over property dispute issue
दरअसल सारिका अपने जुहू स्थित एक फ्लैट को लेकर विवादों में फंस गई हैं। आपको बता दें कि सारिका का ये वही फ्लैट उसी बिल्डिंग में है जहां गोविंदा और विवेक ओबरॉय भी रहते हैं। सारिका की परेशानी ये है कि उनकी स्वर्गीय मां ने अपनी वसीयत में उनका ये फ्लैट डॉ विक्रम ठक्कर के नाम कर दिया है। 

 
kamal haasan ex wife sarika asks aamir khan to help her over property dispute issue
sarika
सारिका का कहना है कि उन्होंने ये घर खुद अपने पैसों से खरीदा था और उनकी मां के जिंदा रहते वो खुद भी इसी फ्लैट में रहती थी। अगर कानूनी दस्तावेजों की मानें तो सारिका की मां ने उन्हें अपनी सारी जायदाद से बेदखल करते हुए अपना सबकुछ डॉ ठक्कर के नाम कर दिया है। सारिका की मां की विल के अनुसार उसमें उनका जुहू वाला फ्लैट भी शामिल है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kamal haasan ex wife sarika asks aamir khan to help her over property dispute issue
खबरों की मानें तो सारिका फिलहाल एक किराये के घर में रहती हैं। कमल हासन से अलग होने के बाद वो मुंबई आ गई। अपनी इस परेशानी का हल ढूंढने के लिए सारिका ने आमिर खान की मदद मांगी है। दरअसल सारिका आमिर खान की बहन नुजहत की अच्छी दोस्त हैं। सारिका चाहती हैं कि आमिर खान उन्हें सलाह दे कि वो इस पूरे मामले को कैसे  सुलझाए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed