फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamal Haasan: कमल हासन को मिला यूएई का गोल्डन वीजा, ‘विक्रम’ को प्रमोट करने दुबई पहुंचे थे अभिनेता

Fri, 01 Jul 2022 01:38 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 01 Jul 2022 01:38 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan gets UAE golden visa, actor was in Dubai to promote his film Vikram
यूएई का गोल्डन वीजा प्राप्त करते कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के स्टार कमल हासन इन दिनों अपनी फिल्म 'विक्रम' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 3 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। हाल ही में 'विक्रम' को प्रमोट करने के सिलसिले में कमल हासन दुबई गए थे। इस दौरान उन्हें दुबई का गोल्डन वीजा प्राप्त हुआ और वह तमिल अभिनेताओं के वीजा प्राप्त करने वाले नवीनतम प्राप्तकर्ता बन गए हैं।

Kamal Haasan gets UAE golden visa, actor was in Dubai to promote his film Vikram
शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान से मिलते कमल हासन - फोटो : Instagram

कमल हासन ने दुबई में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और यूएई के सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान वह ब्लू कलर की शेरवानी में नजर आए। इस मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Kamal Haasan (@ikamalhaasan)

Kamal Haasan gets UAE golden visa, actor was in Dubai to promote his film Vikram
विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिपोर्ट्स के अनुसार यूएई प्रशासन की 2019 में गोल्डन वीजा देने के लिए कमल हासन पहली पसंद थे। लेकिन कोरोना महामारी और अन्य राजनीतिक और व्यावसायिक कारणों की वजह से अभिनेता इसे प्राप्त नहीं कर पाए थे। कमल हासन के अलावा आर पर्थिएपन, विजय सेतुपति, तृषा, मोहनलाल, मामूटी, टोविनो थॉमस, दुलकर सलमान, पृथ्वीराज, अमला पॉल और वेंकट प्रभु के पास यूएई का गोल्डन वीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan gets UAE golden visa, actor was in Dubai to promote his film Vikram
विक्रम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि लोकेश कनगराज द्वारा लिखित और निर्देशित 'विक्रम' जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगी। वहीं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 'विक्रम' 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म में सूर्या ने कैमियो किया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed