फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदू आतंकवादी वाले बयान पर बरकरार हैं कमल हासन, कहा- 'लोगों को मेरा बयान पूरा सुनना चाहिए'

Thu, 16 May 2019 10:28 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 16 May 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan reiterates his Hindu Terrorism Statement said people should listen his full speech
कमल हासन का विवादित बयान - फोटो : ANI
इन दिनों साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और नेता कमल हासन को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। हाल ही में उन्होंने तमिलनाडु में अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि 'मैं ये इसलिए नहीं कह रहा कि यहां काफी संख्या में मुसलमान हैं। मैं ये महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजाद भारत में पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम था- नाथूराम गोडसे।' 
Kamal Haasan reiterates his Hindu Terrorism Statement said people should listen his full speech
कमल हासन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
इस बयान के बाद कमल हासन की चौतरफा आलोचना हो रही हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि इतनी आलोचना झलने के बाद भी कमल हासन अपने बयान पर बरकरार हैं। अब मक्कल निधि मय्यम के अध्यक्ष कमल हासन ने कहा है कि 'लोग मेरा पूरा बयान सुनें बगैर ही मेरी आलोचना कर रहे हैं। लोगों को मेरा बयान पूरा सुनना चाहिए उससे मेरे बयान का संदर्भ पता चल जाएगा।'
Kamal Haasan reiterates his Hindu Terrorism Statement said people should listen his full speech
कमल हासन - फोटो : Facebook
कमल हासन ने विस्तार से बताते हुए कहा है कि,' कुछ लोग मेरी टिप्पणी की वजह से गुस्से में हैं। मैं भी एक हिंदू परिवार से हूं और मेरा मतलब किसी की भावना का आहत करना नहीं है। लोग मेरा पूरा बयान सुने बिना ही मेरी निंदा कर रहे हैं।' अपनी बात को खत्म करते हुए उन्होंने कहा कि सच्चाई हमेशा कड़वी होगी और वह कड़वाहट दवा में बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan reiterates his Hindu Terrorism Statement said people should listen his full speech
Vivek Oberoi - फोटो : social media
आपको बता दें कि कमल हासन के इस बयान की राजनीतिक गलियारों में ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी आलोचना हो रही है। उनके बयान की एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी निंदा की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि,' 'डियर कमल सर, आप महान कलाकार हैं। जिस तरह कला का कोई धर्म नहीं होता, उसी तरह आतंक का भी कोई धर्म नहीं होता! आप कह सकते हैं कि गोडसे आतंकवादी हैं। आप 'हिंदू' शब्द का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं? इसलिए क्योंकि आप वोटों की खातिर मुस्लिम बहुल इलाके में हैं?'
 

 
विज्ञापन
Kamal Haasan reiterates his Hindu Terrorism Statement said people should listen his full speech
Payal Rohatgi - फोटो : file photo
विवेक ओबेरॉय के अलावा एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने भी कमल हासन पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा था कि,'एक हिंदू ने दूसरे हिंदू को मारा। गोडसे ने गांधी जी को मारा। इसे आप कत्ल कह सकते हैं, आतंकवाद कैसे? आतंकवादी वह होते हैं जो अपने से अलग धर्म के लोगों को मारते हैं क्योंकि उनको दूसरे धर्म से नफरत होती है। बुढ़ापे में अक्सर लोग सठिया जाते हैं। कमल हासन अपना राजनीति करियर शुरू करने के लिए नाथूराम गोडसे को भारत का पहला आतंकवादी कहते हैं। वह मुस्लिम बहुल जगह से वोट मांगते समय ऐसा कहते हैं। उनको शर्म आनी चाहिए क्योंकि वह नफरत फैला रहे हैं। जिसने भारत का विभाजन करवाया डायरेक्ट एक्शन डे घोषित करके और मासूम हिंदूओं की जान ली वह मोहम्मद अली जिन्ना भारत का पहला आतंकवादी था। इतनी हिन्दू नफरत अच्छा नहीं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Every word has consequences, every silence too....#photography #instagram #mood #payalrohatgi एक हिन्दु ने दूसरे हिन्दु को मारा। Godse ने Gandhi को मारा।इसे आप क़त्ल कह सकते हैं, आतंकवाद कैसे 🤔। आतंकवादी वो होते हैं जो अपने से #अलग धर्म के लोगों को मारते है क्यूँकि उनको वो दूसरे धर्म से नफ़रत होती है। #KamalHaasan आप समजे 🤨।बुढ़ापे में अक्सर लोग सठिया जाते हैं🙏 Kamal Haasan अपना राजनीति career शुरू करने के लिए #NathuramGodse को भारत का पहला आतंकवादी कहते हैं😡। वो मुस्लिम dominated जगह से vote माँगते समय ऐसा कहते हैं। उनको शर्म आनी चाहिए क्यूँकि वो नफ़रत फेला रहे हैं। जिसने भारत का विभाजन करवाया #DirectActionDay घोषित करके और मासूम हिंदुओ कि जान ली वो #MohammedAliJinnah भारत का पहला आतंकवादी था। इतना हिन्दु नफ़रत अच्छा नहीं 🙏 #Election2019

A post shared by Team Payal Rohatgi (@payalrohatgi) on


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed