कमाल आर खान यानी केआरके अक्सर ही अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों अपने विवादित ट्वीट के चलते जेल में रहने के बाद केआरके फिर से अपने पुराने तेवर में लौट आए हैं। हाल ही में केआरके ने ट्वीट कर कहा था कि उनकी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर नहीं हैं। लेकिन अब उन्होंने एक और ट्वीट कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी और 'विक्रम वेधा' को लेकर बात की है। ऐसे में लोग भी हैरान हो गए हैं और उनके पुराने ट्वीट को लेकर सवाल कर रहे हैं।
KRK: केआरके ने फिर लगाया बॉलीवुड वालों पर जेल भेजने का इल्जाम, 'विक्रम वेधा' को लेकर कही ये बात
दरअसल, केआरके ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा, 'मैं विक्रम वेधा का रिव्यू जरूर करूंगा, अगर फिल्म की रिलीज से पहले बॉलीवुड वाले मुझे दोबारा जेल में नहीं डालते हैं तो।' बता दें कि 'विक्रम वेधा' 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
I will definitely review film #VikramVedha if Bollywood people won’t put me in jail again before the release of the film.
केआरके इस ट्वीट को करण जौहर से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में एक यूजर केआरके के करण जौहर के उनके गिरफ्तारी के पीछे की वजह न होने वाले ट्वीट को पोस्ट कर पूछा, 'तो ये क्या था।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'आपने खुद कहा कि करण जौहर और उनकी फिल्मों का आपकी गिरफ्तारी से कोई लेना देना नहीं है', तो अन्य ने लिखा, 'भाई कहना क्या चाहते हो कभी कहते हो बॉलीवुड वालों ने नहीं भेजा जेल और अभी बोल रहे हो कि उन्होंने भेजा।'

बता दें कि बीते दिनों केआरके ने ट्वीट कर कहा था, 'कई लोग कह रहे हैं कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर का हाथ था। लेकिन यह सच नहीं है। करण जौहर, शाहरुख खान, अजय देवगन, आमिर खान और अक्षय कुमार, इन सभी का मेरी गिरफ्तारी से लेना देना नहीं है। वहीं, केआरके को 2020 के दिवंगत अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर हिरासत में लिया गया था। इसके अलावा उन पर छेड़छाड़ का भी आरोप था।
