फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम्या पंजाबी ने संजय दत्त की सलामती के लिए जलाई अखंड ज्योत, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

Mon, 24 Aug 2020 01:33 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 24 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kamya Panjabi Keep Akhand Jyot For Sanjay Dutt Good Health On Ganesh Chaturthi
संजय दत्त, काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इस समय फेफड़ों के कैंसर से जंग लड़ रहे हैं। उनके फैंस और इंडस्ट्री से सभी लोग उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। ऐसे में गणेश चतुर्थी के मौके पर कई फैंस ने गणेश बप्पा से संजय दत्त की जल्द रिकवरी की प्रार्थना भी की। इसी बीच टेलीविजन जगत की चर्चित अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने खास तरीके से संजय दत्त के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

Kamya Panjabi Keep Akhand Jyot For Sanjay Dutt Good Health On Ganesh Chaturthi
काम्या पंजाबी

काम्या पंजाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। काम्या बीते दिन गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आईं। काम्या ने इसकी तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा कीं। वहीं काम्या ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही ये भी बताया कि उन्होंने संजय दत्त के अच्छे स्वास्थ्य के लिए ज्योत जलाई है।

Kamya Panjabi Keep Akhand Jyot For Sanjay Dutt Good Health On Ganesh Chaturthi
काम्या पंजाबी

काम्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक ज्योत जलती हुई दिखाई दे रही है। काम्या ने कैप्शन के जरिए बताया है कि ये अखंड ज्योत उन्होंने संजय दत्त के लिए जलाई है। काम्या ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'आपके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं संजय दत्त। विघ्नहर्ता विघ्न दूर करो।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Prayers for your speedy recovery 🙏🏻 @duttsanjay Vighna Harta Vighna durr karo 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

A post shared by Kamya Shalabh Dang (@panjabikamya) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamya Panjabi Keep Akhand Jyot For Sanjay Dutt Good Health On Ganesh Chaturthi
काम्या पंजाबी - फोटो : Social Media

बता दें कि कुछ दिनों पहले काम्या पंजाबी ने संजय दत्त के लिए ट्विटर पर लिखा था, 'मैं अपने बप्पा से प्रार्थना करूंगी। इस साल गणेश स्थापना हमारे बाबा (संजय दत्त) के लिए प्रार्थनाओं से भरपूर होगी। मैं आपके लिए अखंड ज्योत जलाऊंगी। प्लीज, प्लीज मजबूत बने रहिएगा और जल्दी ठीक होइए। मैं 10 साल की थी तब से आप मेरे फेवरिट हो। आपको याद है, मैं आपसे महबूब स्टूडियो में मिली थी और आपको जिप्पो गिफ्ट किया था। मैं वही क्रेजी लड़की हूं।'

विज्ञापन
Kamya Panjabi Keep Akhand Jyot For Sanjay Dutt Good Health On Ganesh Chaturthi
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : एएनआई

गौरतलब है कि आठ अगस्त को संजय दत्त को कैंसर के बारे में पता चला था। उन्हें अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी जिसके बाद वह लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए। तब उन्हें अस्पताल में दो दिन के लिए भर्ती करावाया गया और तीसरे दिन अस्पताल से उनकी छुट्टी हो गई। जब सोशल मीडिया पर उनके ठीक होने की दुआएं मांगी जाने लगीं तो संजय ने तुरंत काम से एक ब्रेक लेने की घोषणा कर दी।

पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने किया ईको फ्रेंडली भगवान गणेश का विसर्जन, शाहरुख ने कहा, 'गणपति बप्पा मोरया'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed