फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत के रिलेशनशिप और राखी सावंत से छेड़छाड़ सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Sun, 03 Mar 2019 09:03 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 03 Mar 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut accept her relationship and molestation with rakhi sawant
kangana ranaut
प्रधानमंत्री से मिलीं कंगना रनौत

ब़ॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दिल्ली के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रिलेशनशिप में होने की बात को कबूल किया। इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में कोई स्पेशल पर्सन है, लेकिन उससे जुड़ी दूसरी कोई जानकारी एक्ट्रेस ने नहीं दी। कंगना ने कहा कि वह हमेशा अटैकिंग मूड में इसलिए रहती हैं क्योंकि पुरुषों को  पुरुषों को महिलाओं का अटैक मोड में रहना पसंद है। 
kangana ranaut accept her relationship and molestation with rakhi sawant
Shankar Mahadevan - फोटो : social media
52 साल के हुए शंकर महादेवन
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह संगीतकार तिकड़ी 'शंकर-एहसान-लॉय' का भी हिस्सा हैं। इस तिगड़ी ने मिलकर बॉलीवुड में कई शानदार गाने बनाए और गाए हैं। उनके गाने आज भी लाखों संगीत प्रेमियों की पहली पसंद है। 
kangana ranaut accept her relationship and molestation with rakhi sawant
Shraddha Kapoor
श्रीद्धा कपूर का जन्मदिन आज
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस में से एक श्रद्धा कपूर 32 साल की हो गई हैं। 3 मार्च 1987 को जन्मीं श्रद्धा कपूर एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग भी करती हैं। श्रद्धा के करियर में माइलस्टोन फिल्म आशिकी 2 (2013) थी। इसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था और उनके अपोजिट आदित्य रॉय कपूर थे। फिल्म के सारे गाने सुपरहिट रहे थे। आशिकी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इस फिल्म के बाद श्रद्धा ने कामयाबी की सीढ़ियां चढ़नी शुरू कर दी और कई हिट फिल्में अपने नाम कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut accept her relationship and molestation with rakhi sawant
Jaspal Bhatti - फोटो : File Photo
याद आए जसपाल भट्टी
टेलीविजन के सबसे पहले कॉमेडियन जसपाल भट्टी का जन्म 3 मार्च 1955 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। जसपाल का टीवी सीरियल फ्लॉप शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय था । उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी लेकिन बावजूद इसके उनका मन लोगों को हंसाने में लगता था। कॉलेज के दिनों से ही वह एक्टिंग करने लगे थे। जसपाल भट्टी एक बड़े कॉर्टूनिस्ट भी थे। उनके सीरियल फ्लॉप शो में राजनीति पर ऐसे व्यंग्य होते थे कि नेता भी खौफ खाते थे। शायद यही वजह रही कि 
10 ऐपिसोड बाद ही इस सीरियल को बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन
kangana ranaut accept her relationship and molestation with rakhi sawant
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत लुधियाना में छेडछाड़ का शिकार हो गईं। यहां एक रोड शो के दौरान उनसे कुछ युवकाें ने सरेआम छेड़छाड़ कर दी। इससे दुखी हाेकर वह रोने लगीं। राखी ने कहा, मुझे लगा जैसे मीका सिंह आ गए हैं। राखी यहां सीडब्ल्यूई रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए रोड शो कर रही थीं। रोड शो में ग्रेड खली भी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed