बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी बेबाक बातों के लिए मशहूर हैं। पिछले काफी समय से कंगना अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर दिए गए अपने बयानों को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। एक दिन पहले ही कंगना ने अपनी फिल्मों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा था कि वो इस समय पृथ्वी की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री हैं। इतना ही नही उन्होंने ये भी कहा था कि उनके अंदर हॉलीवुड अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप जैसी प्रतिभा और गैल गैडॉट जैसा ग्लैमर है। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना को ट्रोल कर दिया। अब ट्रोलिंग के जवाब में उन्होंने मेरिल स्ट्रीप को लेकर एक और ट्वीट किया है जिस पर फैंस उनकी फिर से आलोचना कर रहे हैं।
कंगना रणौत ने पूछा- मेरिल स्ट्रीप ने कितने पुरस्कार जीते, यूजर्स ने ट्रोल करते हुए कहा- कुछ दिन ब्रेक ले लो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद की मेरिल स्ट्रीप और गैल गैडॉट से तुलना करने वाली कंगना रणौत को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी खरी-खोटी सुना दी। इसके जवाब में कंगना ने एक और ट्वीट किया जिस पर एक बार फिर वो ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। कंगना ने ट्वीट में लिखा, 'अगर कोई भी मुझसे ये पूछ रहा है कि मैंने कितने ऑस्कर जीते हैं तो मैं भी पूछ सकती हूं कि मेरिल स्ट्रीप ने कितने राष्ट्रीय पुरस्कार या पद्म अवॉर्ड जीते हैं, जवाब है एक भी नहीं। अपनी गुलामी मानसिकता से बाहर आओ। तुम सभी को अपना आत्मसम्मान और खुद की कीमत जानना का सही समय है।
Anyone who is asking how many oscars I have can also ask how many national or Padma awards Meryl Streep has, answer is none, come out of your slave mentality. High time you all find some self respect and self worth.
अब कंगना के इस ट्वीट पर भी सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों ने कंगना को जवाब देते हुए कहा कि, 'मेरिल स्ट्रीप ने 3 बार आस्कर अवॉर्ड जीता है और इसके लिए वो 21 बार नॉमिनेट भी हो चुकी हैं'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'थोड़ा दिमाग लगाओ। ऑस्कर हॉलीवुड फिल्मों के होता है। कृपया बताइए कि शाहरुख, अमिताभ जैसे कितने सितारों ने ऑस्कर जीता है। या आप किसी भारतीय अभिनेता या अभिनेत्री का नाम बता सकती हैं जिन्होंने भारतीय फिल्म के लिए ऑस्कर जीता हो। आप नफरत कर सकती हैं, लेकिन कम से कम सही बात तो बोलिए'।
You need brain! Oscars are for hollywood movies, please tell me how many Oscars did Shahrukh/Amitabh/etc have won? or can you name any Indian lead actor, who has won it for Indian movie? You can hate her but atleast have some sense?
एक यूजर ने कंगना को जवाब देते हुए लिखा कि, 'मेरे इतिहास के शिक्षक हमेशा कहते थे कि आधी जानकारी सबसे खतरनाक होती है। मैडम आप सच में बेवकूफ है।ऑस्कर अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड हैं जो दुनियाभर में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। दूसरी बात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मत जाइए यहीं आपसे बहुत बेहतर अभिनेत्रियां मौजूद हैं'।
My history teacher always said half knowledge is worse than no knowledge. Madam aap sach main nihayati bewakoof ho...Oscars are international awards give to performances worldwide in the given year.
Also let's not go international yahi aapse bahut sari better actress hai..
बात करें मेरिल स्ट्रीप की तो उनके नाम कई उपलब्धियां हैं। वो हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हैं। उन्हें 21 बार एकेडमी (ऑस्कर) अवार्ड के लिए नामित किया जा चुका है, जिनमें से तीन बार वो ऑस्कर की विजेता रहीं हैं। उनके नाम पर एक और बड़ा रिकॉर्ड है। वो गोल्डन ग्लोब अवार्ड के लिए 32 बार नामित हो चुकी हैं। साथ ही 9 बार ये खिताब जीत भी चुकी हैं।