फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पर जेएनयू जाने के लिए करोड़ों लेने का आरोप, कंगना ने डिप्रेशन के मुद्दे पर रिया के साथ इन्हें भी लपेटा

Wed, 29 Jul 2020 02:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 29 Jul 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut allegedly Deepika padukone Rhea chakraborty For running a business in the name of depression
रिया, कंगना, दीपिका - फोटो : ट्विटर

हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन कहलाने वाली दीपिका पादुकोण पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी फिल्म छपाक के प्रमोशन के दौरान दिल्ली की जवाहर लाल यूनीवर्सिटी में चल रहे धरना प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पांच करोड़ रुपये लिए हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के आरोप बुधवार को दिन भर ट्रेंड होते रहे। दीपिका की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Kangana Ranaut allegedly Deepika padukone Rhea chakraborty For running a business in the name of depression
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की तरफ से सुशांत के डिप्रेशन में होने के आरोपों को नकारे जाने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत की टीम ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मजाक उड़ाया है। कंगना की टीम की तरफ से एक पोस्ट में लिखा गया है कि सुशांत के परिवार ने मुंबई पुलिस का तो पर्दाफाश कर दिया है। तो क्या अब ऐसे में डिप्रेशन का धंधा चलाने वाले लोगों से भी पूछताछ होनी चाहिए? इस पोस्ट में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रिया चक्रवर्ती को टैग किया गया है।

Kangana Ranaut allegedly Deepika padukone Rhea chakraborty For running a business in the name of depression
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

दीपिका कभी-कभी सोशल मीडिया पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ सलाहें देती रहती हैं जिसमें उनकी एक पोस्ट डिप्रेशन पर भी आधारित रही है। यह ऐसा मौका रहा जब सुशांत ने पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार डिप्रेशन में आकर ही आत्महत्या कर ली थी। अब सुशांत के परिवारीजनों ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है कि उनका बेटा सुशांत किसी तरह के अवसाद से गुजर रहा था। खबरों में लगातार आ रहे डिप्रेशन के समीकरणों के बाद सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut allegedly Deepika padukone Rhea chakraborty For running a business in the name of depression
कंगना रनौत और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इस मुकदमे के दर्ज होने के बाद ही कंगना की टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'सुशांत के परिवार के इस फैसले से मुंबई पुलिस का चेहरा सामने आ रहा है। उनके परिवार का तो कहना है कि उन पर यकीन ही नहीं करना है। इसके साथ ही हिंदी सिनेमा के लोग भी भरोसे लायक नहीं हैं। अब ऐसे में डिप्रेशन का धंधा चलाने वाले भी पुलिस की रिमांड पर लिए जाने चाहिए।' इस पोस्ट में रिया चक्रवर्ती और दीपिका पादुकोण को टैग किया गया है। सीधे तौर पर देखा जा सकता है कि कंगना की टीम ने इस पोस्ट में दीपिका पादुकोण को निशाना बनाया है जो लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कठिन परिस्थितियों से निपटने के तरीके बताती हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut allegedly Deepika padukone Rhea chakraborty For running a business in the name of depression
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

दीपिका पादुकोण को बुधवार सुबह उनके जेएनयू जाने को लेकर भी काफी ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने लिखा कि जेएनयू जाने के लिए दीपिका को पैसे दिए गए थे। इस बारे में दीपिका की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed