फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो क्या कंगना नहीं भुला पा रहीं हैं करण से दुश्मनी, बोलीं- 'शो में जहर पिलाते हैं'

Fri, 12 Jan 2018 12:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut and karan johar patch up at indias next superstar
kangana ranaut and karan johar

कंगना रनौत और करण जौहर के बीच कोल्डवार किसी के लिए नई बात नहीं है। फिल्म मेकर करण जौहर और एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच विवाद ने पिछले दिनों खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों के बीच एक दूसरे पर आरोप लगाने का लंबा दौर चला, लेकिन अब ऐसा लग रहा है दोनों ने ही इस कड़वाहट को भुलाने की पहल कर दी है।



पढ़ें: फिनाले वीक का Bigg Boss को नहीं मिला फायदा, TRP लिस्ट में टॉप-10 से बाहर

kangana ranaut and karan johar patch up at indias next superstar
kangana ranaut

करण जौहर और रोहित शेट्टी के नए टीवी शो 'द इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' में जज के दौर पर कंगना रनौत को आमंत्रित किया गया। कंगना ने भी पुरानी दुश्मनी भुलाकर इस न्योते को स्वीकार किया और वह इस शो में पहुंची। इस दौरान कंगना ने रेड कलर का गाउन पहन रखा था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। 

kangana ranaut and karan johar patch up at indias next superstar
kangana ranaut

जब कंगना से पूछा गया कि करण शो में अपने मेहमानों को क्या पिलाते हैं? तो कंगना ने मजाकिया लहजे में कहा, 'जहर पिलाता है, मुझसे पूछो'। इस शो में करण के सामने कंगना सहज रूप में नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut and karan johar patch up at indias next superstar
kangana ranaut

दरअसल, इससे पहले करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पहुंचीं थीं। जहां उन्होंने करण पर नेपोटिज्म यानी परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया तभी से इन दोनों के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।

विज्ञापन
kangana ranaut and karan johar patch up at indias next superstar
kangana ranaut

स्टार प्लस पर 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' शो के लॉन्चिंग के दौरान करण जौहर से पूछा गया कि क्या वो कंगना को शो पर बुलाना चाहते हैं जिस पर करण ने कहा कि 'मुझे पूरा विश्वास है कि जब भी स्टार प्लस उन्हें आमंत्रित करेगा हम उनका खुशी से स्वागत करेंगे। हमारा दिल बड़ा है, हमारा घर सबके लिए खुला है। हम खुशी, प्यार और सम्मान के साथ उनका इस शो पर स्वागत करेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed