फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी खबर: कंगना रणौत की फिल्म में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एक्ट्रेस ने की घोषणा

Tue, 13 Jul 2021 10:02 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Jul 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui To Feature In Kangana Ranaut's Tiku Weds Sheru Actress Announce
कंगना रणौत, नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी गलियारों में काफी दिनों से बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत की फिल्म में टैलेंटेड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के काम करने को लेकर चर्चा चल रही थी। आज इस पर कंगना ने मोहर लगा दी है। कंगना रणौत ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि जल्द ही वो एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)



खास बात ये है कि कंगना ने फिल्म का नाम भी बता दिया है और इसका नाम 'टीकू  वेड्स शेरू' है। फिल्म मणिकर्णिका बैनर के तले बनेगी। कंगना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमें हमारा शेर मिल गया है। जल्द ही शूटिंग शुरू होगी।' इस नाम के बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या ये फिल्म तनु वेड्स मनु का तीसरा पार्ट है। लेकिन फैंस कंगना और नवाज को साथ में काम करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि, अभी ये कंफर्म नहीं है कि इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस कंगना होंगी या कोई और अभिनेत्री।

Nawazuddin Siddiqui To Feature In Kangana Ranaut's Tiku Weds Sheru Actress Announce
कंगना रणौत, नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाज के फिल्म में करने की बात की पुष्टि सिर्फ कंगना ने ही नहीं बल्कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी बातों-बातों में कर दी थी। हालांकि, एक्टर ने खुलकर कुछ भी नहीं कहा था। नवाज ने आज तक के शो में फिल्म से जुड़े सवाल पर कहा था कि हमारी बात चल रही है और जब कुछ फाइनल होगा। तब हम इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। कंगना रणौत की पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट करके इस बात पर खुशी जता रहे हैं। फैंस का कहना है कि टैलेंटेड एक्टर्स को एक साथ देखने के लिए सभी बेताब है। एक यूजर ने लिखा, क्वीन के साथ शेर की जोड़ी शानदार होने वाली है। 

Nawazuddin Siddiqui To Feature In Kangana Ranaut's Tiku Weds Sheru Actress Announce
इरफान खान - फोटो : Instagram

बता दें, फिल्म टीकू वेड्स शेरू में पहले दिवंगत अभिनेता इरफान खान को लेने की बात हुई थी। लेकिन अभिनेता के निधन के बाद इस फिल्म के लिए एक्टर की तलाश जारी थी। जो कि अब पूरी हो चुकी है और कंगना के साथ फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui To Feature In Kangana Ranaut's Tiku Weds Sheru Actress Announce
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो फिल्म 'बोले चूड़ियां' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में नवाज के साथ तमन्ना और मौनी रॉय नजर आने वाली हैं। इसके अलावा नवाज फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' और 'नो मेंस लैंड' में भी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui To Feature In Kangana Ranaut's Tiku Weds Sheru Actress Announce
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत के पास इस वक्त कई फिल्में हैं और अब उनकी झोली में एक और फिल्म का नाम जुड़ गया है। कंगनी की फिल्म 'थलाइवी' रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म धाकड़, तेजस और इमरजेंसी में भी नजर आएंगीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed