फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये अचानक कंगना रनौत को क्या हो गया जो डायरेक्टर भी बोल उठे 'मेंटल है क्या'?

Mon, 05 Mar 2018 09:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Mar 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
kangana Ranaut and Rajkummar Rao look insane in the first look of Mental Hai Kya
'क्वीन' के बाद कंगना रनौत और राजकुमार राव फिल्म 'मेंटल है क्या' में फिर एक साथ दिखेंगे। कंगना और राजकुमार की इस फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। पोस्टर में दोनों काफी डरावने लग रहे हैं। पोस्टर देखकर आप यकीनन इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हो जाएंगे। 

 
kangana Ranaut and Rajkummar Rao look insane in the first look of Mental Hai Kya
बता दें कि विकास बहल की फिल्म 'क्वीन' में साथ काम करने के बाद कंगना और राजकुमार राव एक बार फिर एक साथ आ रहे हैं। यह जोड़ी 'क्वीन' में हिट साबित हुई थी। एक बार फिर दोनों को साइन करने का मकसद एक कामयाब फिल्म देने का ही है। शैलेश आर. सिंह और एकता कपूर इसके प्रोड्यूसर हैं। 
 
kangana Ranaut and Rajkummar Rao look insane in the first look of Mental Hai Kya
'मेंटल है क्या' एक सायकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी। इसे नेशनल अवार्ड विनर डायरेक्टर प्रकाश कोवेलामुदी डायरेक्ट करेंगे।बता दें कि इसकी कहानी लंदन और मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। राजकुमार राव ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनते ही इसके लिए हां कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana Ranaut and Rajkummar Rao look insane in the first look of Mental Hai Kya
बता दें कि कंगना और राजकुमार इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। कुछ दिन पहले जब राजकुमार से पूछा गया कि कंगना के साथ काम कर के उन्हें कैसा लग रहा है, तो उन्होंने कहा  'कंगना और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। 'क्वीन' के सेट पर हम दोनों के बीच बहुत जल्द ही दोस्ती हो गई थी। कंगना को खुश करना बड़ा ही आसान काम है।' 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed