फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने दिया जया बच्चन को जवाब, कहा- 'ये मेरी अपनी थाली है, आपकी नहीं'

Wed, 16 Sep 2020 02:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 16 Sep 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Attacks Jaya Bachchan Over Her Speech In Parliament on Drug Controversy In Bollywood
कंगना रणौत, जया बच्चन - फोटो : Twitter: @kanganaranaut @ani

इन दिनों जया बच्चन का संसद में दिया हुआ भाषण चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पूरे मामले की शुरुआत रवि किशन की संसद भवन में दी गई स्पीच के बाद शुरू हुई। रवि किशन को उनकी बातों का जवाब देते हुए सपा सांसद जया बच्चन ने बॉलीवुड की तरफ से अपना पक्ष रखते हुए कहा कि 'जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं।' अब जया बच्चन की इस बात का अभिनेत्री कंगना रणौत ने करारा जवाब दिया है।

Kangana Ranaut Attacks Jaya Bachchan Over Her Speech In Parliament on Drug Controversy In Bollywood
सपा सांसद जया बच्चन - फोटो : ANI

दरअसल बीते शनिवार के बाद से ही ये मामला काफी सुर्खियां बटोर रहा है। मंगलवार को जया बच्चन ने शून्य काल के दौरान अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन और कंगना रणौत का नाम लिए बिना उनके बयानों पर पलटवार किया था। कंगना ने जया की बात का जवाब देते हुए उन्हें बताया कि कंगना ने अपनी थाली खुद बनाई है।

Kangana Ranaut Attacks Jaya Bachchan Over Her Speech In Parliament on Drug Controversy In Bollywood
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्स और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हीरो के साथ सोने के बाद, मैंने इस इंडस्ट्री को फेमिनिजम सिखाया, थाली देश भक्ति नारीप्रधान फिल्मों से सजाई, यह मेरी अपनी थाली है जया जी, आपकी नहीं।'




विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Attacks Jaya Bachchan Over Her Speech In Parliament on Drug Controversy In Bollywood
रवि किशन-जया बच्चन - फोटो : PTI

दरअसल संसद के मानसून सत्र के दौरान संसद भवन में बॉलीवुड का ड्रग एंगल भी सदन में गूंजा। इसकी शुरुआत गोरखपुर सांसद रवि किशन ने की थी। जिसके बाद मंगलवार को जया बच्चन ने रवि किशन और कंगना रणौत का नाम लिए बिना ही कहा कि, 'जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री से नाम कमाया, वे इसे गटर बता रहे हैं। मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। मैं सरकार से अपील करती हूं कि वो ऐसे लोगों से कहे कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न करें। यहां कुछ लोग हैं जो जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut Attacks Jaya Bachchan Over Her Speech In Parliament on Drug Controversy In Bollywood
जया बच्चन, कंगना रणौत, रवि किशन - फोटो : PTI, Twitter

इसके बाद से ही लगातार ये विवाद  गहराता ही जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को भी कंगना ने जया पर निशाना साधा था। कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, 'जया जी क्या आप तब भी यही कहतीं अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को टीनएज में पीटा गया होता, ड्रग्स दिए गए होते और शोषण होता। क्या आप तब भी यही कहतीं अगर अभिषेक लगातार बुलींग और शोषण की बात करते और एक दिन फांसी से झूलते पाए जाते? थोड़ी हमदर्दी हमसे भी दिखाइए।'

पढ़ें: जया बच्चन, कंगना रणौत और रवि किशन के घमासान पर शिवसेना ने दिया रिएक्शन, जानें 'सामना' में क्या लिखा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed