फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut Birthday: काम की तलाश में कंगना ने साइन कर ली थी एडल्ट फिल्म, इस तरह खुली किस्मत

Wed, 23 Mar 2022 09:15 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 23 Mar 2022 09:15 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Birthday Special when she Almost Signed An adult Film
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वालीं कंगना रणौत का आज जन्मदिन है। कंगना का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश में हुआ था। कंगना आज अपने टैलेंट की बदौलत न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं बल्कि अपनी एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शामिल हैं। कंगना को पद्मश्री के साथ-साथ चार बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। वे अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं।

Kangana Ranaut Birthday Special when she Almost Signed An adult Film
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले कंगना मॉडलिंग करती थीं। 17 साल की उम्र में अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली कंगना ने एक से बढ़कर एक चैलेजिंग रोल किए लेकिन एक वक्त ऐसा था जब कंगना फिल्मों की तलाश में एडल्ट इंडस्ट्री तक भी पहुंच गई थीं। ये बात खुद कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी कि कैसे वे फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने से पहले ही एक एडल्ट फिल्म साइन कर चुकी थीं। 

Kangana Ranaut Birthday Special when she Almost Signed An adult Film
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने बताया था, 'मुझे एक फोटोशूट कराना था, मैं उस समय अपनी टीनऐज में थी जब मुझे यह रोल ऑफर हुआ था। मैं जानती थी कि यह गलत है लेकिन फिर मैंने तय किया कि ठीक है, मैं यह कर लूंगी। लेकिन बाद में वह फोटोशूट मुझे किसी अश्लील फिल्म जैसा लग रहा था और मुझे लगा कि यह करना सही नहीं हैं क्योंकि वह सच में एक एडल्ट फिल्म थी। हालांकि बाद में किसी तरह मैं वहां से निकल गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Birthday Special when she Almost Signed An adult Film
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना को पहली बार अनुराग बसु ने मौका दिया था। गैंगस्टर के लिए भी कंगना ने कई ऑडिशन्स दिए। महीनों इंतजार किया। और आखिरकार फिल्म मिलने के बाद कंगना के करियर को एक नई दिशा मिली।2005 में डायरेक्टर अनुराग बसु ने कंगना को एक कैफे में कॉफी पीते हुए देखा था और गैंगस्टर फिल्म का ऑफर दे दिया था। गैंगस्टर फिल्म के लिए कंगना को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Birthday Special when she Almost Signed An adult Film
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

आज आलम यह है कि अपने टैलेंट की बदौलत कंगना न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं बल्कि सबसे पॉपुलर भी हैं। कंगना के लिए ‘गैंगस्टर’ से लेकर ‘मणिकर्णिका’ तक का सफर काफी चुनौतियों भरा रहा लेकिन उन्होंने संघर्षों के किसी भी मोड़ पर हार नहीं मानी और इसीलिए आज वो सफलता की बुलंदियों पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed