फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: पंजाब में बैन हुई 'इमरजेंसी' पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ये पूरी तरह उत्पीड़न है'

Fri, 17 Jan 2025 03:14 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 17 Jan 2025 03:14 PM IST
सार

कंगना रनौत की इमरजेंसी के पंजाब में रिलीज होने पर बैन लगा दिया गया है। इस मामले पर कंगना रनौत ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि ये कला और कलाकार का उत्पीड़न है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut broke her silence on Emergency ban in Punjab said This is complete harassment of art and Artis
फिल्म में कंगना ने निभाया है इंदिरा गांधी का रोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को ने पंजाब में बैन कर दिया है। इस मामले पर अब अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस बात को लेकर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है।
Kangana Ranaut broke her silence on Emergency ban in Punjab said This is complete harassment of art and Artis
कंगना रनौत - फिल्म इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
उत्पीड़न पर बोलीं कंगना
उन्होंने लिखा, यह कला और कलाकारों का पूर्ण उत्पीड़न है, पंजाब और कई शहरों से खबरें आ रही हैं कि ये लोग इमरजेंसी को प्रदर्शित नहीं होने दे रहे हैं।

Kangana Ranaut broke her silence on Emergency ban in Punjab said This is complete harassment of art and Artis
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
सिख धर्म मानने पर बोलीं कंगना
कंगना ने कहा कि मैंने सभी धर्मों का बहुत सम्मान करती हूं और चंडीगढ़ में पढ़ाई और बड़े होने के बाद मैंने सिख धर्म को करीब से देखा और उसका पालन किया है। यह पूरी तरह से झूठ है और मेरी छवि खराब करने और मेरी फिल्म इमरजेंसी को नुकसान पहुंचाने के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है।
 

Emergency X Review: इंदिरा गांधी के रोल में दर्शकों को पसंद आईं कंगना रनौत, इमरजेंसी को दर्शकों से मिली सराहना

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut broke her silence on Emergency ban in Punjab said This is complete harassment of art and Artis
कंगना रनौत का इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
पंजाब में रिलीज नहीं हो रही है फिल्म
अमृतसर के एसीपी क्राइम गगनदीप सिंह ने कहा कि फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। हमने मैनेजर से बात की है और उन्होंने भी आकर घोषणा की है कि फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।

Kangana Ranaut: कंगना रनौत पर हिंदी फिल्म निर्देशकों की राय, मानते हैं कमाल की अदाकारा

विज्ञापन
Kangana Ranaut broke her silence on Emergency ban in Punjab said This is complete harassment of art and Artis
कंगना रनोत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
पंजाब में हो रहा है विरोध प्रदर्शन
एसजीपीसी ने फिल्म में सिखों की छवि खराब करने और इतिहास को गलत तरीके से पेश करने के आरोप लगाए हैं। एसजीपीसी की तरफ से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अगर यह फिल्म रिलीज होती है, तो सिख समुदाय के बीच रोष और आक्रोश पैदा होगा। इसलिए, यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इस फिल्म को राज्य में रिलीज न होने दें। अगर यह फिल्म रिलीज होती है, तो शिरोमणि कमेटी इसका सख्त विरोध करेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed