Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Kangana Ranaut Mumbai Office Today Latest News: Kangana Ranaut broken Rules Of The Corona Neither Wore Mask Nor Kept Social Distancing
{"_id":"5f5a78378ebc3e3954375992","slug":"kangana-ranaut-broken-rules-of-the-corona-neither-wore-mask-nor-kept-social-distancing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: टूटा दफ्तर देख सब कुछ भूल बैठीं कंगना रणौत, न रहा मास्क का ध्यान, सोशल डिस्टेंसिंग का भी नहीं किया पालन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: टूटा दफ्तर देख सब कुछ भूल बैठीं कंगना रणौत, न रहा मास्क का ध्यान, सोशल डिस्टेंसिंग का भी नहीं किया पालन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 11 Sep 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच हुई बहस ने राजनीतिक रूप धारण कर लिया है। एक तरफ जहां जुबानी जंग तेज होती गई, वहीं दूसरी तरफ बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को कंगना के ऑफिस (मणिकर्णिका फिल्म्स) पर बुलडोजर चला दिया। गुरुवार को कंगना अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ दफ्तर का जायजा लेने पहुंचीं। इस दौरान वो काफी भावुक हो गईं। यहां तक कि वो कोरोना काल के नियमों का पालन करना तक भूल गईं।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : ANI
बीएमसी की कार्रवाई के दूसरे दिन कंगना रणौत नुकसान का जायजा लेने अपने ऑफिस पहुंची थीं। वाई प्लस कैटेगरी के सुरक्षा घेरे में कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली और उनके वकील रिजवान सिद्दीकी थे। इस दौरान ऑफिस के बाहर मीडिया का जमावड़ा और लोगों की काफी भीड़ भी थी।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : ANI
कार से निकलने के बाद कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली बिना मास्क के नजर आए। इस दौरान वो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी भूल गए। सुरक्षा के घेरे में ही कंगना अपने दफ्तर में दाखिल हुईं। हालांकि इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मी मास्क लगाए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : PTI
कंगना रणौत करीब 10 मिनट तक अपने ऑफिस में रुकीं और उन्होंने नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान वो कभी भावुक दिखीं और तो कभी उनके चेहरे पर गुस्सा दिखा। कंगना ने ऑफिस से निकलने के बाद मीडिया का अभिवादन किया और सुरक्षा कर्मियों के साथ रवाना हो गईं।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत का ऑफिस
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि बीएमसी ने 9 सितंबर को कार्रवाई करते हुए कंगना के ऑफिस बुलडोजर चला दिया था। कंगना ने इस ऑफिस को बनवाने में करीब 48 करोड़ रुपये खर्च किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तोड़फोड़ के बाद कंगना के ऑफिस में करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।