जब भी फिल्मों का बड़ा कोई नायक किसी फिल्म में खलनायक बनकर आता है तो उस फिल्म की चर्चाएं जोरों पर रहती हैं। कुछ इसी तरह की चर्चाएं इन दिनों तेलुगु फिल्मों के स्टार महेश बाबू की आने वाली फिल्म 'सरकारू वारी पाता (Sarkaru Vaari Paata)' की हो रही हैं। खबरें हैं कि इस एक्शन ड्रामा फिल्म में खलनायक के रूप में अभिनेता अनिल कपूर से बातचीत कभी भी फाइनल हो सकती है। उनका नाम अभिनेता किच्चा सुदीप की जगह लिया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक परसुराम (Parasuram) ने फिल्म की पूरी पटकथा अनिल को फोन पर सुना दी है। अनिल को कहानी पसंद भी आई है। अनिल विलेन बनेंगे या नहीं बनेंगे, इसका एलान होना बाकी है, लेकिन आपको हम बताते हैं, 90 के दशक के उन सारे हीरो के बारे में जो परदे पर विलेन भी बन चुके हैं।
इन 10 सुपरस्टार्स ने खलनायक बनकर खूब मचाया आतंक, अब मुंबई का 'मुन्ना' साउथ में बनेगा विलेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार
खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार का नाम सबसे पहले इसलिए क्योंकि मौजूदा समय में हिंदी सिनेमा के यह सबसे बड़े नायकों में से एक हैं और इस समय देश में देशभक्ति की मिसाल भी बने हुए हैं। पिछले कुछ सालों से तो वह सिर्फ नायक ही बन रहे हैं लेकिन वर्ष 2001 में आई अब्बास मस्तान की फिल्म 'अजनबी' में वह खलनायक भी बने हैं। अक्षय ने इस फिल्म में इतना बढ़िया काम किया था कि इससे पहले आई उनकी सभी फिल्में इसके सामने कुछ नहीं थीं। उनके काम के लिए इस फिल्म में उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया।
संजय दत्त
संजय दत्त तो पहले भी विलेन बन चुके हैं और अब भी विलेन बनते रहते हैं। उन्होंने अपनी बहुचर्चित फिल्म 'खलनायक' में एक डार्क शेड वाला किरदार किया है। वहां संजय इतने खतरनाक नजर नहीं आए जितने खतरनाक वह करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'अग्निपथ' में थे। वर्ष 2012 में आई यह फिल्म इसके नायक ऋतिक रोशन से ज्यादा इसके खलनायक कांचा चीना के रूप में संजय दत्त के लिए देखी गई। इस किरदार के काम तो प्रभावशाली थे लेकिन संजय के अभिनय ने इसे और भी ज्यादा बेहतर बना दिया था। संजय एक बार फिर से कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में अधीरा के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'शमशेरा' की शूटिंग भी उन्होंने हाल ही में खत्म की है और इसमें भी वह विलेन ही हैं।
अजय देवगन
फिल्मों में अजय की शुरुआत एक एक्शन हीरो के रूप में हुई और वह लगातार नायक की मुख्य भूमिकाएं निभाते रहे। उनके फिल्मी करियर में खलनायक बनने का पहला मौका तब अनीस बज्मी की फिल्म 'दीवानगी' में उन्हें एक दमदार किरदार मिला। इस फिल्म के लिए उन्होंने उस साल बेस्ट विलेन के फिल्मफेयर, स्क्रीन और जी सिने अवार्ड्स सब जीत डाले। इसके बाद राजकुमार संतोषी की फिल्म 'खाकी' में एक खूंखार विलेन बन कर सामने आए। उनका किरदार ऐसा था कि फिल्म में वह अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, तुषार कपूर जैसे नायकों की फौज को भी भौचक्का कर देता है।
शाहरुख खान
शाहरुख खान का सिक्का फिल्मों में कमाई के मामले में भले ही न चल रहा हो लेकिन फिल्म निर्माण में वह भरपूर सक्रिय हैं। समय-समय पर वह अपने किरदारों के साथ अलग-अलग तरह के प्रयोग भी करते रहते हैं। एक रोमांटिक हीरो की छवि रखने वाले शाहरुख ने बाजीगर, डर और अंजाम जैसी फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं भी निभाई हैं। बेशक यह सभी फिल्में 90 के दशक की रहीं लेकिन इन फिल्मों में शाहरुख ने अपनी प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया था। अब लंबे समय से वह सिर्फ हीरो ही बनते आ रहे हैं।