{"_id":"6505ad3d73383443ef0dfd07","slug":"kangana-ranaut-call-herself-batman-after-anurag-kashyap-hansal-mehta-praised-actress-2023-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: अनुराग कश्यप-हंसल मेहता की तारीफ पर कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, खुद को बताया बैटमैन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: अनुराग कश्यप-हंसल मेहता की तारीफ पर कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, खुद को बताया बैटमैन
अनुराग कश्यप और हंसल मेहता ने हाल ही में कंगना रणौत की जमकर तारीफ की थी। अब अभिनेत्री ने दोनों फिल्मकारों की तारीफ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इन दिग्गजों से अपने लिए प्रंशसा सुनकर वह काफी खुश नजर आईं। सोशल मीडिया उन्होंने दोनों निर्देशकों को धन्यवाद देते हुए खुद को बैटमैन बताया है।
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें दोनों डायरेक्टर उनकी तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। एक वीडियो में अनुराग कश्यप ने कंगना की प्रशंसा की और कहा, “वह बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। जब काम की बात आती है तो वह बहुत ईमानदार होती है, उसके साथ अन्य समस्याएं भी होती हैं। हालांकि, जब उनकी प्रतिभा की बात आती है, तो कोई भी उनसे यह नहीं छीन सकता। एक अभिनेता के रूप में, एक ईमानदार रचनात्मक व्यक्ति के रूप में भी, उनके अंदर जो कुछ है, उसे कोई उनसे छीन नहीं सकता।
3 of 5
कंगना रणौत की इंस्टाग्राम स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरे वीडियो में “हंसल मेहता उन्हें कमाल की अदाकारा कहते हुए दिख रहे हैं। इन दोनों वीडियो के बाद कंगना ने अगली स्टोरी में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ''ये बात पर सब सहमत होते हैं लेफ्ट राइट दोनों विंग।1- एक तो मैं बहुत बद्तमीज हूं। 2-हिंसक और अतिवादी भी हूं, मुझे हिंसा पसंद है और हिंसा को भी मैं पसंद हूं.। 3-थोड़ी बिगाड़ी हूं और बहुत जिद्दी हूं। 4- भयंकर वाली टैलेंटेड, मतलब G.O.A.T टाइप। इसको कहते हैं बैटमैन..वही हूं मैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना राघव लॉरेंस के साथ जल्द ही चंद्रमुखी 2 में नजर आने वाली हैं। वहीं, उनके पास तेजस भी है जो 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह इमरजेंसी में भी लीड रोल में दिखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।