फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनाली वाले घर में परिवार के साथ दिवाली मनाएंगी कंगना, 'कार्तिक निवास' को बनाने में खर्चे थे 30 करोड़

Tue, 06 Nov 2018 12:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Nov 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut celebrate Diwali in Manali with family
कंगना रनौत

कंगना रनौत ने अपनी अगली फिल्म 'पंगा' की शूटिंग करने से पहले अपने घर मनाली का रुख कर लिया है। अपने नए घर में कंगना की यह पहली दिवाली होगी। घर का नाम कंगना ने 'कार्तिक निवास' रखा है। इस घर की कीमत 30 करोड़ रुपये है। पिछले दिनों कंगना अमेरिका से लौटी हैं। वह अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी की शूटिंग खत्म करने के बाद अमेरिका गई थीं। 

Kangana Ranaut celebrate Diwali in Manali with family
kangana

फिल्म का एक अहम हिस्सा कंगना ने खुद डायरेक्ट किया है और चर्चा है कि इसमें बतौर निर्देशक अब उनका नाम जा सकता है। फिल्म को पहले गब्बर इज बैक के डायरेक्टर कृष ने संभाला था परंतु बीच में वह एक अन्य फिल्म की शूटिंग में लग गए। तब कंगना ने फिल्म पूरी की।

Kangana Ranaut celebrate Diwali in Manali with family
KANGANA

निर्माता इस बात पर भी विचार कर रहे हैं कि क्या कंगना को फिल्म के निर्देशक का क्रेडिट दिया जाए। बताया जाता है कि कंगना नौ नवंबर को मनाली से वापस मुंबई लौटेंगी और मणिकर्णिका को अंतिम रूप देंगी। इसके बाद वह पंगा की शूटिंग के लिए भोपाल जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut celebrate Diwali in Manali with family
कंगना रनौत

कंगना के लिए यह दिवाली खास है क्योंकि इस बार नए घर के साथ कंगना की बहन रंगोली के बेटे पृथ्वी राज की भी पहली दिवाली है। कंगना अक्सर पृथ्वी के साथ फोटोज में नजर आती हैं। उनका भाई अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिवाली पर घर आ रहा है तो रिश्ते की बात भी होगी। खबर है कि कंगना हिमाचल प्रदेश में अंबा देवी का मंदिर भी बनवा रही हैं और दिवाली की छुट्टियों के दौरान खुद इसकी तरक्की का जायजा लेंगी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut celebrate Diwali in Manali with family
Manikarnika
बात करें फिल्म की तो कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अंकिता लोखंडे झलकारी बाई की भूमिका में नजर आएंगी। देश के कई हिस्सों में फिल्म की शूटिंग हुई है, जिसमें बनारस, आमेर, जयपुर आदि शामिल है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed