बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रणौत अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी-जाती हैं। सिनेमा हो या राजनीति एक्ट्रेस किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। कंगना इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चंद्रमुखी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री इंडस्ट्री के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।
{"_id":"65080c7f2fcc69fa81076dcc","slug":"kangana-ranaut-claims-big-superstar-suggested-her-to-act-less-netizens-say-he-is-salman-khan-2023-09-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: एक सुपरस्टार ने कंगना रणौत को दी थी एक्टिंग कम करने की सलाह, एक्टर के नाम को लेकर लग रहे कयास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: एक सुपरस्टार ने कंगना रणौत को दी थी एक्टिंग कम करने की सलाह, एक्टर के नाम को लेकर लग रहे कयास
Mon, 18 Sep 2023 02:08 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:08 PM IST
विज्ञापन
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के चैट शो का है। इस क्लिप में कंगना को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक ने उन्हें अपनी फिल्मों में कम अभिनय करने का सुझाव दिया था। अभिनेत्री कहती हैं, "एक बहुत बड़े सुपरस्टार ने मुझसे कहा था कि इस इंडस्ट्री में लड़कियों को सिर्फ दो गाने करने हैं, अपने शरीर को हिलाना है, दो डायलॉग केवल तभी बोलना है जब आपसे इसके लिए कहा जाए और बस किनारे पर रहना है और देखना है।"
कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बारे में आगे बात करते हुए कंगना ने कहा, 'जब आपको इतनी कम उम्मीदें हैं, तो आपको ज्यादा अभिनय करने की क्या जरुरत है। उन्होंने यहां तक कहा, 'मैंने अपनी सौ फिल्मों में जितना अभिनय किया है, उससे कहीं अधिक आपने अपनी एक फिल्म में किया है।' वहीं, जब अनुपम खेर ने उनसे उस एक्टर का नाम पूछा तो उन्होंने नाम लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर के नाम को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा , "सलमान के अलावा और कौन", जबकि दूसरे ने कहा, "देखो वह कैसे सलमान का नाम लेने की हिम्मत नहीं करती।''
विज्ञापन
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
एक नेटिजन ने यहां तक कहा, "कंगना ने सही इरादे, सही तरह की फिल्मों और सही रवैये के साथ शुरुआत की थी, वह बॉलीवुड में महिलाओं के लिए एक बड़ा बदलाव ला सकती थीं, लेकिन वह बीच में ही भटक गईं और यह दुखद है।''
यह भी पढ़ें- Animal: इस खास दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का टीजर, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने किया खुलासा
यह भी पढ़ें- Animal: इस खास दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का टीजर, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने किया खुलासा