{"_id":"60896e5c8ebc3e2456615a66","slug":"kangana-ranaut-debut-film-gangster-related-trivia-all-fans-should-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टरः वो फिल्म जिससे बॉलीवुड को मिली कंगना रणौत, जानें इससे जुड़े दिलचस्प किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गैंगस्टरः वो फिल्म जिससे बॉलीवुड को मिली कंगना रणौत, जानें इससे जुड़े दिलचस्प किस्से
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 28 Apr 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत, गैंगस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री कंगना रणौत को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। कंगना ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में खुद को स्थापित किया है। बॉलीवुड की क्वीन बनने के लिए कंगना ने कड़ी मेहनत की है। अपने पांच फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी कंगना ने फिल्म 'गैंगस्टर' से अपने करियर की शुरूआत की थी। अनुराग बासु की ये फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म को महेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था। कंगना, इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा से सजी ये फिल्म दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी। तो चलिए आज आपको बताते हैं इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
कंगना रणौत, इमरान हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत को अभिनय का शौक था लेकिन ये फिल्म उन्हें लक बाई चांस मिली थी।खबरों की मानें तो कंगना को फिल्म की स्क्रिप्ट अनुराग बासु ने एक होटल में सुनाई थी जहां वो उनसे मिली थी। इस फिल्म में इमरान हाशमी और शाहनी आहूजा ने अहम किरदार निभाए थे।बता दें कि पहले इस फिल्म के एक किरदार का ऑफर मशहूर क्रिकेटर शोएब अख्तर को मिला था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। वहीं दूसरे किरदार के लिए जॉन अब्राहम का नाम सोचा गया था।
3 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत से पहले ये फिल्म मल्लिका शेरावत को ऑफर हुई थी। हालांकि उस वक्त मल्लिका ने इस फिल्म के लिए काफी पैसे की मांग कर दी थी। इसके बाद मेकर्स ने फैसला किया कि वो एक नए चेहरे को इस फिल्म से लॉन्च करेंगे और इस तरह कंगना की इंडस्ट्री में एंट्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कंगना रणौत, शाइनी आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का क्लाइमेक्स सीन हॉलीवुड की हिट फिल्म ग्लैडिएटर से प्रेरित था। बताया जाता है कि इस फिल्म की कहानी गैंगस्टर अबू सलेम और बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी की कहानी है। हालांकि मेकर्स ने कभी इस बात की हामी नहीं भरी। वहीं शाइनी आहूजा के किरदार के लिए भी पहले इरफान खान के नाम पर विचार किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
गैंगस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको जानकार हैरानी होगी कि इस फिल्म का बजट इतना टाइट था कि मेकर्स खाने के लिए किसी कुक तक को नहीं रख सकते थे। ऐसे में सबने बारी बारी से सेट पर खाना बनाया था। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म का गाना भी सुपरहिट हुआ था। बता दें कि फिल्म का हिट गाना 'या आली' गिटारा नाम के एक बैंड द्वारा बनाए गए गाने 'या घाली' से प्रेरित था। वहीं पहले इस गीत को कैलाश खेर गाने वाले थे लेकिन जब ऐसा नहीं हो पाया तो जुबीन गर्ग को गाने का मौका मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।