फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कंगना ने साधा दीपिका पर निशाना, कहा- 'डिप्रेशन का धंधा चलाने...'

Wed, 19 Aug 2020 04:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 19 Aug 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut dig at Deepika Padukone after supreme court verdict to transfer Sushant Singh Rajput death case to CBI
कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से करवाने के आदेश दिए हैं। वहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सहित कई फिल्मी सितारों ने भी स्वागत किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी देश की शीर्ष अदालत के इस फैसले की तारीफ करते हुए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है। 

Kangana Ranaut dig at Deepika Padukone after supreme court verdict to transfer Sushant Singh Rajput death case to CBI
कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों के अलावा नेपोटिज्म पर भी खुलकर अपनी राय रखती हैं। इस मुद्दे पर बात करते हुए वह कई बॉलीवुड सितारों पर भी निशाना साधती रहती हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के जांच के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उन्होंने दीपिका पादुकोण पर निशाना साधते हुए डिप्रेशन के नाम पर धंधा चलाने का आरोप लगया है।

Kangana Ranaut dig at Deepika Padukone after supreme court verdict to transfer Sushant Singh Rajput death case to CBI
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कंगान रनौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मेरे बाद दोहराएं', डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को पब्लिक ने औकात दिखा दी।' हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में कहीं भी दीपिका पादुकोण का नाम नहीं लिखा है, लेकिन उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े हैशटैग का इस्तेमाल किया है। कंगना रनौत का अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut dig at Deepika Padukone after supreme court verdict to transfer Sushant Singh Rajput death case to CBI
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल कंगना ने दीपिका पादुकोण पर यह निशाना इसलिए साधा है क्योंकि दीपिका डिप्रेशन से जुझ रहे लोगों की लिए संस्था भी चलाती है। जिसके जरिए वह डिप्रेशन से लोगों को उभारने का काम करती हैं। इसके लिए वह अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। बीते दिनों दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट साझा किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'मेरे बाद दोहराएं।' ऐसे में कंगना रनौत की टीम ने दीपिका पादुकोण को निशाने पर लिया है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut dig at Deepika Padukone after supreme court verdict to transfer Sushant Singh Rajput death case to CBI
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है और जांच सीबीआई से करवाने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका को खारिज कर दिया है। रिया चक्रवर्ती ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने अपील की थी कि उनके खिलाफ पटना में चल रहे मामले को मुंबई में ट्रांसफर किया जाए और सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस से करवाई जाए। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब आया रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान, कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed