सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना को नहीं चाहिए मुंबई वाले घर का मुआवजा, बोलीं- यह करदाताओं का पैसा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 06 May 2023 02:36 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut do not want compensation for the demolition of mumbai house
कंगना रणौत - फोटो : social media

कंगना रणौत बॉलीवुड की धाकड़ अदाकारा हैं। कई बार वह विवादों के चलते सुर्खियों में आ चुकी हैं। उनको पंगा गर्ल भी कहा जाता है। अभिनेत्री का किसी न किसी सितारे से विवाद हो ही जाता है। बता दें कि कंगना ने मुंबई वाले घर का एक हिस्सा बीएमसी ने साल 2020 में गिरा दिया था, जिसे लेकर कंगना खूब भड़की थीं और उन्होंने बयानबाजी भी की थी। इसके बाद कंगना के फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर उस घर के मुावजे को लेकर सवाल करते रहते हैं। अब कंगना ने इस बारे में अपनी बात रखी है। 

Trending Videos
kangana ranaut do not want compensation for the demolition of mumbai house
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सितंबर 2020 में कंगना को नोटिस जारी करने के एक दिन बाद बीएमसी ने कंगना के घर-कार्यालय का आधा हिस्सा ध्वस्त कर दिया था। उस वक्त कंगना और शिवसेना के बीच खूब बहस हुई थी। अब हाल ही में जब कंगना से एक इंटरव्यू के दौरान उस मुआवजे के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा है कि उनको कोई मुआवजा नहीं मिला है। 

इसे भी पढ़ें- Urfi-Zeenat Aman: 'सत्यम शिवम सुंदरम 2.0' के लिए उर्फी ने लिए जीनत अमान से टिप्स? जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut do not want compensation for the demolition of mumbai house
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने कहा, मुझे कोई मुआवजा नहीं मिला है, वो मुझे एवलुएटर भेजने वाले थे, इसलिए अब मैं शिंदे जी से मिली। मैंने कहा कि आप ही लोग मुझे कुज एवलुएलेशन भेजिए। मैं किसी को नहीं चाहती, जिसने करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग किया है, मुझे और मुआवजा नहीं चाहिए, यह ठीक है। 

kangana ranaut do not want compensation for the demolition of mumbai house
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने आगे कहा, 'अदालत ने कहा है कि उन्हें मुझे जो भी मुआवजा देना है, लेकिन जैसा मैंने कहा, उन्होंने मूल्यांकनकर्ताओं को कभी नहीं भेजा और मैंने मांग नहीं की क्योंकि मैं इसके करदाताओं के पैसे को जानती हूं और मुझे इसमें से कुछ भी नहीं चाहिए।'

विज्ञापन
kangana ranaut do not want compensation for the demolition of mumbai house
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना अपनी अगली डायरेक्टोरियल फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग खत्म की है। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कंगना इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। इसमें अनुपम खेर, महिमा चौधरी, स्वर्गीय सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन, विशाक नायर और श्रेयस तलपड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा वह चंद्रमुखी 2 पर काम कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed